झाड़ोली /पिंडवाड़ा ,

रिपोर्ट पीराराम प्रजापत।

रंगारंग स्पंदन 2023 का भव्य आयोजन ।

झाड़ोली मॉडल स्कूल में वार्षिकोत्सव स्पंदन 2023 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डीईओ सिरोही श्रीमती गंगा जी कलावन्त के संरक्षण में आयोजित हुए इस भव्य आयोजन का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा अतिथि सत्कार के साथ हुआ। राष्ट्र गीत और वंदना नृत्य के साथ ही औपचारिक रूप से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डीईओ मैडम ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके निवेदन पर मंच पर एक गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर श्री हंसमुख कुमार – एसडीएम पिंडवाड़ा तथा श्री जेठू सिंह करणोत – डीएसपी पिंडवाड़ा तथा श्री कैलाश सुथार – सरपंच झाड़ोली ने विद्यालय की पत्रिका “प्रवाह” के नवीनतम संस्करण को रिलीज करते हुए पत्रिका तैयार करने वाली टीम को बधाईयां दी। प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों को प्रवाह की कॉपी उपहारस्वरूप प्रदान की।इससे पूर्व प्रधानाचार्य महोदय द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट में इस सत्र में विद्यालय की उपलब्धियों को मंचासीन अतिथियों के सम्मुख रखा गया।इसी बीच एडीजे सुमेरपुर अब्दुल अजीज मेहर ने पत्रिका प्रवाह के लिए टेलीफोनिक संदेश से बधाईयां देते हुए स्पंदन 2023 के लिए विद्यालय परिवार को शुभाशीष प्रदान किया।अपने उद्बोधन में एसडीएम पिंडवाड़ा ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रिंसिपल एसएस व्यास को बधाईयां दी। विद्यार्थियों के मनमोहक नृत्यों और अन्य कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एसडीएम ने स्टूडेंट ऑफ दी ईयर रिया गहलोत को पुरस्कृत करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने उद्बोधन में जेठू सिंह करणोत – डीएसपी पिंडवाड़ा ने रिया गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को छात्रा से प्रेरणा लेने की आवश्कता है। विद्यार्थियों को हर तरह के मानसिक अवसाद से दूर रहते हुए निरंतर सकारात्मकता से कार्यरत रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय निरंतर इसी दिशा में कार्यरत रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों और अन्य स्पर्धाओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित हुए। नेशनल जंबूरी में 9 विद्यार्थियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और मंच पर सम्मानित हुए।विद्यालय के भामाशाओं तथा मीडिया से आए साथियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय परिवार ने उनसे निरंतर सहयोग की अपेक्षा दोहराई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासिन श्री कैलाश सुथार – सरपंच झाड़ोली ने विद्यालय खेल मैदान में ट्रैक निर्माण की घोषणा की। साथ ही विद्यालय में खेल स्टेडियम बनवाने के लिए प्रयास करने का वचन दिया। उन्होंने विद्यालय की प्राइमरी विंग के चारो ओर सीसी रोड बनवाने की घोषणा करते हुए संकल्प लिया कि विद्यालय के सहयोग के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया ड्रामा रहा जो राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है। एसडीएम साहब और डीएसपी ने ड्रामा की प्रशंसा करते हुए मेंटर टीचर मुबारक हुसैन से इसी तरह विद्यालय में स्पोकन इंग्लिश को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिये प्रयारत रहने की अपेक्षा की तथा अंग्रेजी में मंच संचालन कर रही उनकी एंकरिंग टीम को अच्छे संचालन के लिए बधाईयां दी। इस अवसर पर जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी, राकेश सोलंकी, मनोहर सिंह, शिवांश दीक्षित, पुखराज गुरु, हरीश मीणा, मुकेश कुमार , ताराचंद भार्गव, खुशवंत माली, गंगा सिंह, खीम सिंह, हीरा लाल दहिया, भरत सिंह, नरसा राम, चेतन कुमार, जिगर राजपुरोहित, कुसुम लता, निर्मला कोली , राकेश कुमार सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाए, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply