आबूरोड.,( सिरोही)-उपलागढ़ की गोरिया फली से 3 किलोमीटर पहाड़ी के पैदल सफर पर भरने वाला बलदेव बावसी( जय श्री उज्जैन मामाजी मंदिर) का दो दिवसीय मेला 29 जनवरी रविवार को प्रातः से रात्रि भजन संध्या तक हो रहा आयोजित।

– सांगणा- उपलागढ़ मार्ग के बीच से गोरियाफली होकर बलदेव बावसी के मंदिर तक 4 किलोमीटर है दुर्गम चढ़ाई, जहां श्रद्धालुओं के कदमो का सफर रहता है पैदल!

आबूरोड से -हाईवे -हनुमान टेकरी- सांगणा और वहां से उपलागढ़ मार्ग के बीच सड़क से 4 किलोमीटर पगडंडी पैदल पहाड़ी मार्ग पर वार्षिक भरने वाला बलदेव बावसी( जय श्री उज्जैन मामा जी) का दो दिवसीय मेला 29 जनवरी रविवार प्रातः से रात्रि भजन संध्या तक हो रहा आयोजित।

वार्षिक मेले में खड़ात, मावल, वासडा, डेरना, मानपुर, चंद्रावती, गोलियां, तथा गुजरात के अंबाजी साबरकांठा बनासकांठा के श्रद्धालु शिरकत करते हैं।

– रात्रि में भजन जागरण तथा प्रसादी का वितरण:- सुबह से दिन भर श्रद्धालुओं का पैदल सफर आवागमन करता है। बलदेव बावसी के ऊपरी मुख्य मंदिर में दिन में दर्शन करने के बाद शाम को नीचे गोरिया फली में भजन संध्या का आयोजन होता है जहां रात्रि में चूरमें की प्रसादी का वितरण किया जाता है। भजन कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देते हैं।

Photo:– सांगना -उपलागढ़ मुख्य मार्ग पर यहां से 4 किलोमीटर पैदल मंदिर की ओर संकेत दिखाता संकेत बोर्ड!

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply