शीतकालिन में कम्बल वितरण कार्य निरंतर जारी ।

उप पुलिस अधीक्षक (DYSP) श्री जेठूसिंह करणोत के हस्तो से श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा एवं जैन मानव सेवा ग्रुप मुम्बई के 100 कम्बल का वितरण ।

V24 न्यूज़ / भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा

पिण्डवाड़ा/ सिरोही ,

आज श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा एवं जैन मानव सेवा ग्रुप मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में पिण्डवाडा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मोटा खेतर,साबेला,कुंडाल और कालुम्बरी स्कुल के बालक बालिका जिनके पिता नही है उनको पिण्डवाडा उप पुलिस अधीक्षक श्री जेठुसिंहजी करणोत के शुभ हस्तो से 100 कम्बल वितरित किये गये।श्री वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन ने बताया की इससे पूर्व पहाड़कला और हेमावाफली सिलिकोशिस एवं उम्र दराज के लोगो को 200 कम्बल वितरण किये गये थे और इसी क्रम में आज 100 कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरण में वरली स्कुल प्रधानाचार्य श्री दिलीपजी खंडेलवाल,आचार्य श्री लवकुमारजी चौधरी एवं श्री ईश्वरजी का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर वेप्स मंडल के सक्रिय सदस्य प्रवीण जैन एवं हितेश जैन भी उपस्थित थे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply