गोलिया विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन,लोकगीतों पर झूमे नन्हे बालक।

V24 न्यूज़ /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलिया सिवेरा में सोमवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। संस्था प्रधान प्रभुदास ने वाक पुष्पों से समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार माथुर ने की।मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य किरण पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि झाड़ोली सरपंच कैलाश सुथार,सिवेरा सरपंच कन्हैया लाल मीणा,शिवलाल गहलोत,पीईईओ बाबूलाल मीणा, सवाराम भील एवं एसडीएमसी,एसएमसी सदस्य शिक्षकों व अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सीबीईओ माथुर ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया और विद्यालय के छात्र छात्राओं के शैक्षणिक स्तर की तारीफ की।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न ने देशभक्ति लोकगीतों पर सुंदर नृत्य, कविता पाठ का आयोजन किया गया। मेधावी छात्रों, किशोरी उत्सव,खेल कूद आदि प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय मे सहयोग प्रधान करने वाले भामाशाहो का विद्यालय स्टाफ सहदेव गुर्जर,केसर मेघवाल ने उपरणा पहना कर सम्मान किया।इस दौरान संस्था प्रधान द्वारा विगत वर्षों की उपलब्धियों एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सिवेरा वरिष्ठ अध्यापक सुरेश सुथार ने किया।इस दौरान सेकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply