ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पटेल का किया स्वागत ।

 सिरोही(हरीश दवे)- भाजपा ओबीसी मोर्चा सिरोही मंडल अध्यक्ष बनने पर रविवार को कपूर पटेल का कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा एवम साफा पहनाकर स्वागत किया गया व बधाई दी।पटेल ने ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत का आभार व्यक्त किया।पटेल पूर्व में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है।इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ,कृष्णागंज मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी, नगर महामंत्री जबर सिंह चौहान,नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगू सिंह बावली,किसान मोर्चा जिला मंत्री बाबू सिंह माकरोड़ा, गोविन्द सैनी,चुनीलाल पटेल, इंदर सिंह मकवाना,हीरालाल पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply