सॉफ्टबॉल की 44 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न ।

आबूरोड/राजस्थान ।

4 दिवसीय 44 वी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन आज विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख अर्जुन जी पुरोहित,जिला परिषद सदश्य हीरालाल जी अग्रवाल, राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करन सिंह जी चूंडावत, सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश जी कोठारी,भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, पूर्व जिला परिषद सदश्य अमराराम मेघवाल,पार्षद राधेश्याम शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को मंच संचालन करते हुए सॉफ्टबॉल संघ के सचिव दिपेश अग्रवाल ने बतौया की इस टूर्नामनेंट मे 22 पुरुष व 18 महिलाओं की टीम पूरे राजस्थान से पधारी थी,लगभग 600 बच्चे,व 50 निर्णायक गण व ऑफिसियल,व अंपायर ने इस प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।इस प्रतियोगीता मेंतृतीय पर महिला वर्ग में हनुमानगढ़,द्वितीय बीकानेर व प्रथम पर जोधपुर रही। वही पुरुष वर्ग में तृतीय पर बीकानेर, द्वितीय पर बीकानेर व प्रथम पर हनुमानगढ़ रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि प्रतियोगिता बहुत शानदार रही,आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेगे,जल्दी ही यहां के लड़के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करन सिंह जी ने प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कोरोना के चलते लगभग 3 वर्षो के बाद ये टूर्नामनेंट हुआ है,प्रतियोगिता बहुत ही शानदार रही,लगभग सभी जिलों ने भाग लिया।पुरुष वर्ग में 22 व लड़कियों में 18 टीमो ने भाग लिया।लड़को में हनुमानगढ़ व लड़कियों में जोधपुर विजय रही।भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल ने शानदार आयोजन के लिए आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सिरोही में कम होते है,ज्यादातर जिला स्तरीय प्रतियोगिता ही होती है।

जिला परिषद सदस्य एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरालाल जी अग्रवाल ने कहा ये बहुत गर्व की बात है सिरोही के आबूरोड़ में स्टेट लेवल प्रतियोगिता हुई पर 20 साल बाद ये दुर्भाग्य है,हर 2 से 3 साल में ये प्रतियोगिता होनी चाहिये,ताकि हमारे सिरोही के लड़के भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।जिला प्रमुख अर्जुन जी पुरोहित ने कहा आयोजन बहुत शानदार था,इसमें सिरोही के बच्चों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए, उन्हें भी राष्ट्रीय टीम में मौका मिला ऐसी कामना करता हु।फाइनल मैच बीकानेर व हनुमानगढ़ के बीच बहुत शानदार रहा। खेलो के प्रति केंद्र सरकार बहुत ही सजग है,खेलो को बढ़ावा देने एवम विकास हेतु केंद्र सरकार बहुत प्रयास कर रही है,पिछले ओलिम्पिक में भारत के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन केंद्र सरकार की सुविधाओं और बेहतर प्रयशो से ही संभव हो पाया है।कार्यक्रम में पुरुष वर्ग की प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय वर्ग व महिला वर्ग में प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय टीम को मोमेंटो एवम शील्ड देकर अतिथियों ने सम्मानित किया और उनका हौसला अफजाई किया।इस दौरान अध्यक्ष सुरेश कोठारी,सचिव दिपेश अग्रवाल, शिवराज सिंह चौहान,सुनील जैन,मुकुल भटनागर, अभिषेक शर्मा,धर्मेंद्र शाक्य,जयदीप चौहान, अक्षय गुप्ता,प्रशांत चौहान, महेंद्र सिंह,जय सिंह,कनक सिंह,राजवीर सिंह,इस्लाम नकवी,हेमशंकर जी,पारस जी,रोहिताश जी,इम्तियाज जी,आदि उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply