सांस कार्यक्रम का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के दिया प्रशिक्षण- डॉ. राजेश कुमार

सिरोही(हरीश दवे) – स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में सांस कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग ऑफिसर को सांस कार्यक्रम का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के कारणों में से निमोनिया एक प्रमुख कारण है। हजारों बच्चे प्रतिवर्ष निमोनिया से संक्रमित हो जाते हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया के कारण होने वाली मृत्यु अन्य संक्रामक रोगों से होने वाली मृत्यु की तुलना में काफी अधिक है।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सांस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में जागरूकता पैदा करना, निमोनिया की पहचान करने में सक्षम करने के लिए देखभालकर्ता को जागरूक करना, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से निमोनिया के मिथकों व धारणाओं के बारे में व्यवहार परिवर्तन करना है। निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है। निमोनिया से होने वाली लगभग आधी मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी हैं, इसमें इंडोर वायु प्रदूषण भी मुख्य कारक है। प्रशिक्षण में आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार ने बच्चों में निमोनिया का आंकलन, वर्गीकरण एवं प्रबंधन के लिए प्रोटोकॉल, 2 माह से 59 माह तक के बच्चों में निमोनिया प्रबंधन, निमोनिया प्रबंधन संबंधित उपकरणों का उपयोग एवं तीव्र श्वसन संक्रमण के लिए दवा की खुराक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला औषधि भंडार प्रभारी अधिकारी डॉ. भुपेंद्रप्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply