आबूरोड,( सिरोही)

– महावीर इंटरनेशनल, सुदर्शना वीरा किंग, ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान, तथा जिला अंधता निवारण के संयुक्त तत्वाधान में भाखर क्षेत्र के निचला गढ़ गांव में इस वर्ष की सर्दी ऋतु में एकमात्र शिविर का आयोजन 2 फरवरी गुरुवार को हो रहा है।

– 2 फरवरी गुरुवार को निचला गढ़ के आश्रम छात्रावास में एक दिवसीय 10:बजे से 2:बजे के मध्य आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए मरीज चिन्हित किए जाएंगे, और उसी समय ग्लोबल की गाड़ी में ले जाकर तलेटी नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती किए जाएंगे।- शिविर प्रभारी वीर भरत के शाह, ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान के बी के संदीप सिंह, अध्यक्ष वीर कुलदीप डांगी, कोषाध्यक्ष वीर राजेंद्र अग्रवाल, सचिन वीर कल्पेश सोनी, सुदर्शना वीरा विंग अध्यक्ष मीना सिंघल, सचिव वीरा नीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष वीरा हेमा सिंघी एवं महावीर इंटरनेशनल परिवार से शिविर के बारे में उनके फोन नंबर से जानकारी विस्तृत रूप से मिल सकेगी। जिन के मोबाइल नंबर भी प्रचार प्रचार पर्ची में लिखे गए हैं।- मरीजों को अपना आधार कार्ड राशन कार्ड एवं भामाशाह कार्ड आवश्यक रूप से साथ लाने होगें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply