सिरोही जिले की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता लुम्बाराम चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

किसानों की हुई फसल खराब को लेकर जल्द मुआवजा दे सरकार–चौधरी

सिरोही में कृषि महाविद्यालय खोला जाए–चौधरी

सिरोही(हरीश दवे) – भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी को सिरोही जिले में किसानों के साथ हो रही समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में हिमपात काफी हो रहा है वह फसल खराब हो रही है, जिससे काफी किसानों को नुकसान हुआ है,जिनकी गिरदावरी रिपोर्ट करवाकर तुरंत सरकार की तरफ से मुआवजा देकर किसानों को राहत प्रदान करें। जिले में बजरी माफिया बजरी की रेट 1500 से 2000 ले रहे हैं जिससे आमजन को काफी नुकसान हो रहा है,सरकार से मांग करते हैं कि सरकार द्वारा बजरी की फिक्स रेट करें ताकि आमजन को राहत मिले। सिरोही जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी कृषि मंडी व सब्जी मंडी नहीं होने से सिरोही नगर वासियों एवम जिले के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, तत्कालीन भाजपा सरकार में हमारे द्वारा प्रयास कर गोयली रामपुरा रोड पर भूमि आवंटन की गई थी, भूमि के चारों ओर चार दिवारी बनकार प्रशासन को सौंपी गई थी लेकिन 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक कृषि मंडी व सब्जी मंडी का निर्माण कार्य चालू नहीं किया गया है जिसको तुरंत चालू करवाकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य करे।चौधरी ने बताया कि वर्ष 2007–2008 में पंचायत समिति में जिले के किसानों को ठहरने हेतु किसान भवन का निर्माण करवाया गया था जिसमें ठहरने हेतु किसानों के लिए ₹5 शुल्क रखी गई गई थी वह सिरोही नगर से बाहर के संपूर्ण सिरोही जिले के किसानों के लिए भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई थी मगर अभी वर्तमान में किसान भवन को स्टोर रूम बनाया गया है, जिला परिषद में भी प्रस्ताव रखा गया मगर आज दिन तक खाली नहीं करवाया गया जिसको तुरंत खाली करवाकर किसानों को दिलावे।राजस्थान में तहसील स्तर पर नवीन कृषि महाविद्यालय की स्वीकृति राजस्थान में प्राप्त हुई है परंतु हमारा दुर्भाग्य है कि सिरोही जिला हेड क्वार्टर होते हुए भी जिले में कृषि महाविद्यालय की स्वीकृति नहीं मिली जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है सरकार से मांग करते हैं कि सिरोही जिले में भी जल्द कृषि महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply