राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही का हुआ उद्घाटन।

सिरोही(हरीश दवे)- राजकीय विधि महाविद्यालय, सिरोही छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह रखा गया।विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा माली ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि डॉ पी.आर. स्वर्णकार, सिरोही पंचायत समिति प्रधान हँसमुख कुमार, मुख्य वक्ता अभाविप प्रांत मंत्री शयाम शेखावत, विशिष्ट अतिथि शंकरलाल माली, परीक्षित खारोर एव सहायक आचार्य नरेश मीणा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ स्वर्णकार ने बताया कि युवाओं को अपने अध्ययन से समाज मे बदलाव की पहल करनी चाहिए। मुख्य वक्ता शेखावत ने बताया आज का युवा नोकरियों लेने वाला ही नही बल्कि जॉब देने वाले बने इस हेतु राजस्थान की सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किर्यान्वयन की ओर सकारात्मक पहल करनी चाहिए, आगे बताया भारत आज G20 की अध्यक्षता करते हुए वसुधैव कुटुंकम के भारत की आत्म के मंत्र को वैश्विक मंच पर पहुचा रहा है, सरकारे अपनी काम करे लेकिन युवाओ को अपनी भूमिका समझनी होगी युवा केवल विद्यार्थी न होकर सामाजिक कार्यकर्ता भी इस नाते उसे ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात मुखरता से रखनी चाहिए। उसके बाद हसमुख मेगवाल शंकरलाल माली, परीक्षित खारोर आदि का उद्बोधन हुआ।

कार्यक्रम के अंत विधि की छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा माली एव महासचिव नितेन्द्र सिंह ने सभी मेहमानों , अतिथियो एव विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ABVP जिला प्रमुख हनुमान प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अरविंद चौधरी, आशा सिंह देवड़ा मुन्ना कुंवर देवड़ा, हेमंत वैष्णव, प्रफुल्ल माली, मनीष रावल भगवत सिंह मामावली, गिरिष सोलंकी, कीर्ति पटेल, हार्दिक सिंह चौहान, पूजा वैष्णव, प्रिया घड़ियां, जयेश सोलंकी, दिलीप माली, हिम्मत छिपा, मारूफ खान, चेतन आढा, मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply