आबूरोड,( सिरोही)

  • दुर्गम निचला टांकिया में आदिवासी बुजुर्ग दिव्यांग वृद्ध जरूरतमंदों को बांटे उनी कंबल।
  • रेडियो मधुबन की पहल पर कंबल वितरण कार्यक्रम में कंबल वितरण के अलावा स्वास्थ, एवं उन्नत खेती के बारे में 90.4 एफएम रेडियो के प्रसारण से लाभान्वित होने का किया आग्रह।
    दूरदराज आदिवासी बाहुल्य जायदरा ग्राम पंचायत के निचला टांकिया की वराफली में गुरुवार को रेडियो मधुबन की पहल पर सर्दी से ठिठुर रहे प्रभावित जरूरतमंदों की ढाणी में मददगार के रूप में रेडियो मधुबन ब्रम्हाकुमारी के हेड यशवंत पाटिल, रेडियो अलाउंसर रमेश भाई, तथा प्रियांश भाई पहुंचे जहां स्थानीय अजीत कुमार एवं पटेल की मौजूदगी में उपस्थित दिव्यांग वृद्ध जनों को कंबल वितरण किए तथा रेडियो मधुबन पर व्यक्तिगत एवं स्वास्थ्य तथा खेती के बारे में प्रसारण से लाभान्वित होने का आह्वान किया।
    कंबल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जगदीश कुमार मुकेश कुमार अजीत भाई एवं रेडियो मधुबन के यशवंत पाटील रमेश भाई प्रियांश एवं अधिक संख्या में दिव्यांग वृद्ध महिला पुरुष मौजूद रहे।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply