जैसलमेर, राजस्थान ।

गजेंद्र सिंह मण्डली के नेतृत्व में जैसलमेर जिले के कलाकारों ने मांगी पेंशन व सौंपा ज्ञापन।

जैसलमेर के गुलाबसागर में बाबा रामदेव मंदिर में जैसलमेर जिले के कलाकारों की एक विशाल मीटिंग राजस्थान कलाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली पाली राजस्थान की अध्यक्षता में सम्पन हुई ।जिसमें कलाकारों ने अपनी कलाकारी की प्रस्तुतियां भी दी।

गायक भलुराम दबड़ी नें गजेन्द्र सिंह मण्डली के निर्देशानुसार बताया कि मीटिंग में कलाकारों की पेंशन व बीमा की मांग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और फिर सैंकडो की संख्या में जैसलमेर जिले के कलाकार रैली के रूप में गुलाबसागर से 5 किलोमीटर दूर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और 5 किलोमीटर की रैली में अलगोंजा कलाकार चनणाराम ने पूरे रास्ते अलगोंजा बजाकर रैली को संगीतमय बनाए रखा और जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी को कलाकारों की 8 माँगों का ज्ञापन सौंपा।

इस पर जिला कलेक्टर महोदया टीना डाबी ने कहा कि ये तो बहुत अच्छी बात है कलाकारों को मदद मिलनी ही चाहिए मदद मिलने से कलाकारों को संबल मिलेगा।

कलाकारों की मुख्य माँगें ये है:

-1. उत्तरप्रदेश की तरह राजस्थान के कलाकारों के लिए भी 4000रू मासिक पेंशन व 1 करोड़ रू. का पुरे परिवार के लिये स्वास्थ्य बीमा शुरू करावे।

2. जिन जिलों में जिला मुख्यालय पर ऑल इण्डिया रेडियो का स्टूडियो नहीं है। वहां ऑल इण्डिया रेडियो का स्टूडियो बनाकर उसी जिले के समस्त कलाकारों को काम दिलावे।

3. दूरदर्शन पर भी पूरे राजस्थान के कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करावे।

4. राजस्थान के समस्त जादूगरों के लिए दूरदर्शन पर एक टैलेन्ट शो शुरु करावे।

5. जहां जहां कलाकार काॅलोनी नहीं है, वहां वहां गरीब कलाकारों को कलाकार कॉलोनी बनाकर उसमें मकान दिलावे।

6. कलाकारों को मजदूरी की श्रेणी में लेकर उन्हें खाद्य सुरक्षा में जोड़ा जावे।

7. गरीब कलाकारों के बच्चों को स्कूटी, लेपटाॅप, साईकिल देने की कृपा करावे।

8. आर्थिक दृष्टि से कमजोर कलाकारों को बिना ब्याज का लोन दिलावे।

इस मौके पर राजस्थान कलाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली, जैसलमेर तहसील के कार्यक्रम संयोजक प्रेमनाथ राजानाथ जी महाराज, भलुराम दबड़ी, पूनमाराम सूरदास, रावताराम, चनणाराम, गोरधनराम, चेतनराम, दलपतराम, लूणाराम, अभय सिंह, अर्जून सिंह, मूलाराम, गणपत सिंह, मुल्तानाराम, दुर्गा राम, मांगुराम, नखताराम, हरखाराम, हेमाराम, जेठाराम, ताराराम, छगनाराम, ठाकुरदास, गेमराराम, ओमप्रकाश, डांवराराम, नरेन्द्र गर्ग, प्रेमाराम, सुखदेवपाल, तुलछाराम, कमल, उगमदान, दशरथ, डाकराराम आदि सैकडों कलाकार उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply