सिरोही ।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डां. टी शुभा मंगला ने किया बालिका विद्यालय का निरीक्षण,

विद्यालय का सघन पर्यवेक्षण कर जताया संतोष।

सिरोही(हरीश दवे) – राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की सम्पूर्ण विद्यालय व्यवस्थाओं का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् सिरोही आईएएस डां टी शुभ मंगला ने  सघन निरीक्षण किया ।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिलीपसिंह सिंदल व व्यवस्था सहयोगी गोपालसिंह राव ने बताया कि सीईओ श्रीमती डां शुभ मंगला ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध वितरण योजना , निःशुल्क युनिफार्म वितरण योजना , छात्र हितकारी योजनाओं सहित सम्पूर्ण विद्यालय की गतिविधियों का सम्पूर्ण निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया ।सीईओ ने विद्यालय की बालिकाओं से योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा सबको किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संवाद करने की बात कही ।विद्यालय के भाग दो आयकर कार्यालय के पास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।सीईओ ने भौतिक , रसायन , भूगोल , कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण कर अच्छी व्यवस्थाओं को देखकर संतोष जताया ।व्यवस्था सहयोगी शिक्षक गोपालसिंह राव ने सम्पूर्ण विद्यालय व्यवस्थाओं तथा गतिविधियों की जानकारी दी ।विद्यालय में संचालित आंगनवाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया ।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिलीपसिह सिंदल , व्यवस्था सहयोगी शिक्षक गोपालसिंह राव , पोषाहार प्रभारी शिक्षक रमेश कुमार मेघवाल , शिक्षिका श्रीमती चन्द्रकांता चौहान , सोनल राठौड़ से विद्यालय की समस्त गतिविधियों की जानकारी ली ।व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार हेतु निर्देश तथा सुझाव दिये ।जिला परिषद् के कनिष्ठ लेखाकार तरुण कुमार साथ रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply