सिरोही,राजस्थान (हरीश दवे) ।

सिरोही नगर चहुमुखी विकास की ओर बढ रहा है- संयम लोढा

लोढा ने प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत आज दिये 73 पट्टे ।

अब तक शिविर में बांटे 1692 पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति 359 व नामांतरण 476

विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही नगर चहुमुखी विकास की ओर बढ रहा है। सिरोही के विकास को लेकर मै दिन रात मेहनत कर रहा हूं। जब सिरोही में हो रहे कार्य दिखने लगे तो सिरोही की एक अलग रूप दिखेगा। सिरोही में मिनी सचिवालय, नयी कोर्ट बिल्डिंग, टाउन हॉल, दो नये पुलिस थाने, शहीद स्मारक, विवेकानंद पार्क जैसे अनगिनत कार्य हो रहे है जिसके बाद सिरोही के विकासको चार चांद लगेगे। लोढा सिरोही नगर परिषद् में प्रशासन शहरो के संग अभियान में आमजन को पट्टा वितरण के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही कालकाजी तालाब के नये गार्डन का निर्माण शुरू हो रहा है। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, भाटकडा स्कूल 12वीं तक क्रमोन्नत, सरजवाब मुख्य द्वार का उन्नयन के साथ 8 बावडियों काजीर्णोद्वार के लिए राशि स्वीकृत कराई। सिरोही शहर की झालरा बावडी, कनक बावडी, रतन बावडी, गणेश बावडी, सरजावाव बावडी के जीर्णेद्वार के लिए राज्य सरकार से 7 करोड 98 लाख की राशि स्वीकृत कराई है। साथ ही सिरोही के होटल बाबा रामदेव चौराहा, डीआरडीए चौराहा, भाटकडा चौराहा, अनादरा चौराहा, तीनबत्ती चौराहा, गोयली चौराहा, मांडवा हनुमानजी चौराहा, हाउसिंग बोर्ड चौराह के उन्नयन के लिए तीन करोड रूपये राज्य सरकार से स्वीकृत कराये। यह सभी कार्य दिखने लगे तो सिरोही का एक अलग ही रूप निखर कर सामने आयेगा। इसअवसर पर सभापति महेन्द्र मेवाड़ा, आयुक्त अनिल झिंगोनिया, उप सभापति जितेंद्र सिंघी, पार्षद जितेन्द्र एरेन, तेजाराम वाघेला, भरत धवल , अनिल चौहान, राजेन्द्र राणा, मनोज पुरोहित, पिंकी रावल , प्रकाश कुमार, ज्योति तोलानी , सहवर्त पार्षद सुंदर माली, प्रवीण सिंह, कांतिलाल खत्री, जावेद कुरेशी, कादिर क़ुरैशी, हरिओम दत्ता, प्रवीण जाटोलिया, वसीम जयहिंद, गोपी भाई सहित शहरवासी मौजूद रहे। *शिविर में अब तक दिये 1692 पट्टे-* विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज्य सरकार ने जिस मंशा से प्रशासन शहरो के संग अभियान शुरू किया है उसी मंशाके अनुरूप नगरपरिषद सिरोही कार्य कर रही है। नगरपारिषद में अब तक 69 ए के 675 पट्टे, कच्ची बस्ती के 73 पट्टे, स्टेट ग्रांट 87 पट्टे, 90 ए के 766 पट्टे, फ्री होल्ड 33 पट्टे, पूर्व में जारी पट्टो का समर्पण कर नया पट्टा 58, भवन निर्माण स्वीकृति 359, नामांतरण 476 जारी किये है। लोढा ने आज शिविर में 73 लोगो को अपने आवास के पट्टे दिये।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply