सिरोही /राजस्थान ।

सिरोही जिले में आपदा प्रबन्धन योजना अन्तर्गत द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

एस. डी. आर. एफ. उदयपुर की टीम की ओर से एस.डी.आर.एफ. के कमाण्डेन्ट  राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में सिरोही जिले में 300 आपदा मित्रों को आपदा राहत प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस कड़ी में द्वितीय चरण प्रशिक्षण आज सोमवार से 28 जनवरी तक राज्य आपदा प्रतिसाद बल द्वारा महादेव भवन, गोयली, सिरोही में प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया हैं । 

  द्वितीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन जिला कलक्टर डॉ० भवर लाल द्वारा किया गया। जिला कलक्टर ने आपदा मित्रों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करनें की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा सदस्य 50, एन. एस. एस. – 19 एन.सी.सी. -01, व नेहरू युवा केन्द्र, सिरोही के 02 कुल 72, स्वंय सेवकों को द्वितीय चरण बैच का प्रशिक्षण शुरू किया गया ।   

 इस कार्यक्रम के दौरान अति0 जिला कलक्टर के. आर. खौड, एस.डी. आर.एफ. से कम्पनी कमाण्डर, श्री राकेश कुमार, हैड कानिस्टेबल मूलचंद, तलसाराम, रमेशचन्द्र, कानिस्टेबल रामकिशोर, भीमसिंह, रामदेव, संजय, तुलसीराम, राकेश कुमार, जितेन्द्र, कुलदीप, जितेन्द्र, मनोहर, कर्मवीर, सुरेन्द्र, नरेश, शेर मोहम्मद, महेश, अमरसिंह, मुकेश, भजनलाल, राजेश, विकास उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply