सिरोही , राजस्थान ।

मुख्यमंत्री सलाहकार लोढा ने जिला प्रभारी के सामने कहा पहले बजरी के भाव ठीक करे, दिन में बिजली आपूर्ति दो, पेपर लीक पर नियंत्रण करो ।

हाथ से हाथ जोडो अभियान को लेकर सिरोही में आयोजित हुई कोंग्रेस की बैठक ।

सिरोही (हरीश दवे) – सिरोही डाक बंगले में आज हाथ से हाथ जोडो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा के सामने कहा कि पहले आप बजरी के भाव कम करो, हमको जनता के बीच जाकर जवाब देना है, दिन में किसानो को बिजली नही मिल रही है, हम हमेशा जनता के बीच रहते है। और ये समस्या का सामना हमे रोज करना पडता है।साथ ही लोढा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के मामले में नियंत्रण जरूरी है, बच्चो के पेट पर कुठाराघात हो रहा है। आरपीएससी का पेपर कभी लीक नही होता तो फिर दूसरे पेपर लीक कैसे। आरपीएससी में बैठे ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हे बर्खाश्त करना चाहिये। विधायक संयम लोढा ने कहा कि हम पदयात्रा को लेकर हमेशा तैयार है। कांग्रेस में सीएम चेहरे केा लेकर जो अर्नगल चर्चाये चल रही है, उसको स्पष्ट करना चाहिये। कांग्रेस की लाईन सीएम चेहरे को लेकर स्पष्ट होनी चाहिये। अशोक गहलोत ने जो काम किये है जनता उन्हे ही जानती है। हम जो भी योजना जनता को बतायेगे तो उनके चेहरे के नाम पर ही बतायेगे।विधायक संयम लोढा ने कहा कि चार साल अशोक गहलोत सरकार ने उम्मीद से ज्यादा विकास कार्य किये है। उन्होने कहा था कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे मैं देते देते नही थकुंगा। और यही राजस्थान की जनता के लिये गहलोत सरकार ने किया है। गहलोत सरकार ने जो कार्य किये है उसका कोई मुकाबला नही है। राजस्थान में 82 नये काॅलेज खोले। सिरोही जैसे सबसे पिछडे जिले में मैने जो उनसे मांगा उन्होने वो दिया है। आने वाले बजट में भी मैं सिरोही जिले केा अन्य सौगाते दूंगा। सिरोही का हर नागरिक इस अभियान से जुडने के लिये तैयार है। हम गुजरात की सीमा पर है और नरेन्द्र मोदी से लडाई लड रहे है।इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा ने कहा कि 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान प्रत्येक ब्लाॅक, ग्राम, वार्ड, मंडल स्तर पर चलाया जायेगा। ये यात्रा दो माह की है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पोलिंग बुथ पर जाकर राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का संदेश देना है। ब्लाॅक में यह अभियान एक माह तक चलेगा हर गांव में बैठक होगी, डोर टु डोर सर्वे होगा जिसमें राहुल गांधी की यात्रा का संदेश दिया जायेगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने जो महंगाई की है उसके बारे में हमे आमजन को जाकर बताना है। हर घर पर भारत जोडो यात्रा के स्टीकर लगाने है साथ ही हर मुख्य चैराहे पर भारत जोडो यात्रा से जुडे विडियो को दिखाना है। हमे एकजुट होकर जनता के बीच जाना है और राजस्थान की सरकार ने जो अनगिनत कार्य किये है वो गिनाने है। उन्होने विधायक संयम लोढा की तारीफ करते हुए कहा कि अभी मैं आ रहा था तो रास्ते में मेडिकल काॅलेज का बोर्ड दिखा सिरोही जैसे सबसे छोटे जिले में मेडिकल काॅलेज होना सपने जैसा लगता है। सिरोही में मेडिकल व अन्य काॅलेज तभी संभव है जब वहा का नेता जागरूक हो। सिरोही विधानसभा क्षेत्र में विधायक संयम लोढा ने जो काम किये है वो राजस्थान में किसी भी जिले में नही हुए । उन्होने कहा कि देश में जो वातावरण राहुल गांधी ने बदला है उसको हमे हर घर घर पहुंचाना है। राहुली गांधी की 3500 किमी की यात्रा का संदेश हम सभी को मिलकर प्रत्येक ढाणी ढाणी में देना है। देश की एकता व अखण्डता को जोडने के लिये राहुलजी ने जो यात्रा शुरू की है उसे हम अब हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत आमजन तक पहुचायेगे।इस अवसर पर जिला प्रभारी शोभा सोलंकी ने भी अपने विचार प्रकट किये। बैठक में जिला परिषद सदस्य हरिश चैधरी, प्रदेश सचिव निम्बाराम गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिश राठौड, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चैधरी, शिवगंज नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची, मोहन सिरवी, ब्लाॅक अध्यक्ष शिवगंज रताराम देवासी, सिरोही ब्लाॅक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, रेवदर ब्लाॅक अध्यक्ष लाखाराम चैधरी, पिण्डवाडा ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, नारायणसिंह भाटी, पार्षद नरगिश कायमखानी, अन्नाराम बोराणा, शमशाद अली अब्बासी, कान्तिलाल परिहार, कीर्ति कच्छावा, हनवंतसिंह देवडा, बाबुखान, मारूफ हुसैन, जितेन्द्र सिंघी, ईश्वरसिंह डाबी, तेजाराम वाघेला, मोतीराम कोली, लखमाराम कोली, भरत धवल, हमीद कुरैशी, भवानीसिंह भटाणा, महेश दान चारण, दशरथ नरूका, रितिक मेघवाल सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply