विजेता बालिकाओं का बहुमान किया,

सिरोही ,(हरीश दवे)

भारतीय स्काउट एवं गाइड की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी रोहट पाली राजस्थान से लौटी विजेता बालिकाओं का विद्यालय परिवार ने बहुमान किया ।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के स्काउट मास्टर गोपालसिंह राव के अनुसार विद्यालय की सेवानिवृत्त गाइडर श्रीमती इन्द्रा खत्री व प्रभारी श्रीमती श्रद्धा सिंदल के मार्गदर्शन में विद्यालय की 8 बालिकाओं ने जम्बूरी में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया ।सिरोही की बालिकाएं ने पाइनरिंग तथा पेट्रोलियम काउसलिंग में राजस्थान का नेतृत्व किया तथा सम्पूर्ण जम्बूरी में अव्वल जिले का नाम रोशन किया ।विजेता बालिकाओं का शानदार उपलब्धि हेतु विद्यालय लौटने पर  प्रार्थना सभा में बहुमान किया गया ।स्काउट मास्टर राव ने बताया कि बालिकाओं को ऐतिहासिक जम्बूरी में गौरव दिलाने पर सीईओ नरेन्द्र कुमार खोरवाल तथा विद्यालय परिवार ने स्मृति में मैडल प्रदान किये ।कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी श्रीमती वर्षा देवडा, जया दवे ,कुसुम परमार ,महेन्द्र कुमार प्रजापत ,भगवतसिंह देवडा ,देवीलाल सहित समस्त  स्टाफ उपस्थित रहा ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply