राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में सिरोही के कार्तिकेय शर्मा ने पाया पहला स्थान ।

सिरोही(हरीश दवे)- शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2023(गांधी और युवा) का आयोजन जंबूरी स्थल निंबली रोहट (पाली) में 11 व 12 जनवरी को किया गया। जिसमे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

युवा सम्मेलन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ” वर्तमान में गांधी दर्शन का महत्व” विषय पर सिरोही के युवा वक्ता कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमे गांधी जी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता हैं । अपने ओजस्वी उद्बोधन से शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । उन्हे इस अवसर पर गांधी पीस फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, समाजसेवी सत्य प्रकाश भारत,प्रोफेसर सतीश राय, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, राजस्थान युवा बोर्ड के सचिव कैलाश पहाड़िया, उपनिदेशक हाकीम खान,गांधी विचारक मनोज ठाकरे, अनुपम, प्रेरणा, यूएनपीए के कुमार मनीष आदि ने गांधी जी का चरखा भेंट कर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व भी कार्तिकेय कई राज्य और राष्ट्र स्तरीय वाद-विवाद, भाषण, काव्यपाठ प्रतियोगिता में सिरोही को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला चुके हैं। शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। इससे पूर्व राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारत युवा कला रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं । साथ ही तीन बार राजस्थान कला रत्न , राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कार आदि से भी देश के प्रधानमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री,राज्यपाल एवं मंत्रियों से सम्मानित हो चुके हैं। बचपन से ही साहित्य में रुचि रखते हुए कार्तिकेय वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के मंच संचालक,कवि एवं वक्ता हैं । एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर सिरोही का नाम रोशन कर शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply