युवा लक्ष्य निर्धारित कर समय के महत्व को समझे -जिला कलेक्टर डॉ. भवरलाल,

नेहरू युवा केन्द्र ने किया आदर्श विद्या मंदिर में रास्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

सिरोही(हरीश दवे)- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य राजेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर जिला कलेक्टर द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई |

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पढ़ने के लिए समय के महत्व को समझने के लिए एवं लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। इसके तत्पश्चात उन्होंने युवाओं के साथ युवा संवाद किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त करो किनारे को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।। जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने युवाओं को जीवन में जागरूकता , अच्छी विचारधारा, नेतृत्व क्षमता , अनुशासन एवं सुनने की क्षमता आदि जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया | जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने विजेता युवाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अरविंद गहलोत, हीराराम माली, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ध्रुवी राठौड़, सरवन रावल एवं विजय का सहयोग रहा। |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply