सीवरेज खुदाई के बाद खड्डे भरने की तकनीकी त्रुटि से स्कूली बस खड्डे में फंसी,गम्भीर हादसा टला,

घटना के बाद आविम के प्राचार्य व नागरिक हुए आक्रोशित,एलएनटी ने क्रेन से बस निकाली।

सिरोही(हरीश दवे) – सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन नगर की असुरक्षित सड़को पर सिवरेज लाइन की राठौड़ लाइन कॉर्नर आपेश्वर महादेव मंदिर के नाके पे सीवरेज व जलदाय विभाग के पाइप लाइनों के कार्य के दौरान नगर परिषद के मूत्रालय व डिस्कॉम की डीपी के सामने आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के 35 छात्रों से भरी हुई बस खड्डे की मिट्टी में धंस गई जिससे बच्चे सीट पे ही हिचकोलों में मामूली चोटिल हुई व देव कृपा से गम्भीर हादसा होते हुए टला।करीब आठ बजे हुए इस हादसे के बाद राह से गुजर रहे लोगो ने स्कूली बच्चो को बस से नीचे उतारा व भयभीत बच्चे नीचे उतरे व चैन की सांस ली।

इस घटना की जानकारी बस ड्राइवर ने आविम प्राचार्य राजेश त्रिवेदी को दी और वो स्टाफ के साथ मौके पे पहुचे ओर पुलिस व एलएनटी के अधिकारियों की सूचना दी।और वहां पर प्रचार राजेश त्रिवेदी,समाज सेवी गौरव काशिवा व अनेक जनो व मोहल्ले वासियो ने गहरा आक्रोश एलएनटी के त्रुटि पूर्वक कार्य को लेकर व्यक्त किया।उपस्थित जनो ने बीच बचाव कर कहा कि इस हादसे की रपट थाने में लिखाये व जो भी नुकसान हुआ है एलएनटी अधिकारी स्कूल व छात्र हित मे कार्य करे और बस को खड्डे से निकाल यातायात नियंत्रित करे।

उसके बाद एलएनटी के अधिकारियों ने हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई ओर बस को खड्डे से निकाला।ऐसा नही की ऐसा हादसा पहली बार हुआ आये दिन पहले से नगर परिषद,सानिवि,यातायात पुलिस की गैर जवाव देहि से असुरक्षित सड़को पर एलएनटी,जलदाय विभाग,नगर परिषद के सामजंस्य के अभाव में सीवरेज कार्य व बहते पानी, रिस्ते पानी पर भी सड़क निर्माण होने से अनेक स्थानों पे जल रिसाव का पानी लोगो की नींव कमजोर करेगा।तथा खड्डों को कार्य के दौरान अधूरा छोड़ने से ऐसे हादसों को मौन निमंत्रण भारी दुर्घटना का सबब बन सकता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply