सिरोही /राजस्थान ,

रिपोर्ट हरिश दवे,

आयुक्त व सभापति की नजरों के सामने हो रहा नियमो के विपरीत अनाधिकृत निर्माण कार्य ।

न एटीपी की मंजूरी, न वाजिब ली एनओसी,बिना परमिशन के जगह जगह चल रहे निर्माण कार्य, ओसीएफ व डूब क्षेत्र की भूमि के अवैध निर्माण पर भाजपा, कोंग्रेस सभी मौन।

राजस्थान विधानसभा के तेज तर्रार विधायक व मुख्यमंत्री सलाहकार के विधान सभा क्षेत्र जिला मुख्यालय की सिरोही नगर परिषद व उसका बोर्ड व खामोश विपक्ष की जन विकास व नगर परिषद के राजस्व हितों की अनदेखी व जिम्मेदार जनो द्वारा सरकारी कानून को ताक पर रख कर सफेद पोश भूमाफिया जो सेवा कार्यो के नाम प्रशाषन व राजनैतिक तत्वों की सरपरस्ती में पूरे सिरोही नगर परिषद के पेराफेरी बेल्ट में अनाधिकृत निर्माण कार्य व नालों, पहाड़, तालाब,बिलानाम गोचर डूब क्षेत्र में अवैध काम ,नियमो को ताक पर रख अभय हो के करवा रहे है।जो बिना आयुक्त,व सभापति की मर्जी के नही हो सकते?

गत दो दशक नगर परिषद बोर्ड पे जैसे भूमाफियाओं का ही राज रहा जिन्होंने धड़ल्ले से मुख्य बाजार,सरजावाव दरवाजे,अनादरा रोड़, एयर लाइन होटल से आगे नियमो के विपरीत सरकार को राजस्व नुकसान देते अवैध निर्माण होने दिए। जो बाजार व अवैध पार्किंग के भी सबब बने, और मौजूदा बोर्ड में खंडेलवाल मन्दिर के सामने जिस प्रकार नगर परिषद के सभी नियमो को ताक पे रख बिना एनओसी के अनाधिकृत निर्माण व बेस मेन्ट बिना अनुमोदित नक्शा प्लान के धड़ल्ले से कार्य हो रहा है। जिसको लेकर जन साधारण में नगर परिषद प्रशाषन व खामोशी से नगर परिषद के पार्षदों के सामने होने वाले इस अनाधिकृत निर्माण से जन साधारण में आक्रोश है।

सदर बाजार के अनेक व्यापारियों व युवा व्यापारी भरत छिपा ने बताया कि मासिक चौथ वसूली में दुकानदार के अलावा नगर परिषद के कार्मिक व पार्षदों के सरंक्षण के बिना मुख्य सड़क ,चौराहों पे अस्थायी अतिक्रमण पनप नही सकते।

नगर परिषद प्रशाषन के अतिरिक्त आय के फेर सरकारी राजस्व चोरों को छूट व व अतिक्रमण हटाने के नाम गरीबो के या कमजोर व्यक्ति का निर्माण तोड़ा जा रहा है। लेकिन नियमो के विपरीत काम करने वाले तत्व बेखोफ खंडेलवाल मन्दिर के सामने अनाधिकृत बांध काम व पूर्व लक्ष्मी सिनेमा के नाम से चली फाइल में वैधनाथ कॉलोनी की ओसीएफ भूमि पर अनाधिकृत निर्माण बदस्तूर जारी है।

ठेकेदारों के भुगतान के लिए विवादित एससी की भूमि नीलाम करनी हो या झोप नाले पर नीलामी कर झोप नाले व अखेलाव तालाब व कालकाजी तालाब की तरफ भूमाफियाओं की गिद्ध नजर लगी हुई है।जो सिरोही के प्राकृतिक व ऐतिहासिक स्वरूप को नष्ट कर भूमाफिया व सरकारी सिस्टम में सुराख से उत्पन्न भ्रष्टचार सिरोही नगर परिषद को खोखला कर रहा है।

नगर परिषद क्षेत्र में नियमो के विपरीत चल रहे अनाधिकृत बांध कार्यो व अतिक्रमणों के विषय व ओसीएफ की भूमि पर निर्माण,धंधेला तालाब के निकट डूब क्षेत्र में बनी व्यवसाईक दुकानों व खंडेलवाल मन्दिर के सामने चल रहे निर्माण कार्यो की एनओसी के प्रश्न पर वो संतोष जनक जवाब नही दे पाए और उन्होंने कहा कि मौका व पत्रावली देख इस बाबत बताऊंगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply