सिरोही / राजस्थान ,

नवनिर्मित विवेकानंद पार्क में मूर्ति का अनावरण 12 को ।

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा करेंगे मूर्ति का अनावरण ।

  • राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष मेें दो दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, कई प्रतियोगिताएं भी होगी आयोजित ।
  • शिवगंज(हरीश दवे) – नगर पालिका की ओर से राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के समीप निर्मित करवाए गए विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनवरण समारोह 12 जनवरी को मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर दादावाडी स्कूल में वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित होगी तथा नगर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में उपखंड प्रशासन की ओर से भी दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से कॉलेज के समीप निर्मित करवाए गए विवेकानंद पार्क में गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण विधायक संयम लोढ़ा करेंगे। इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाडी में सुबह पौने दस बजे स्वामी विवेकानंद के रूप में वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात नगर शोभायात्रा का भी आयोजन होगा।इसी क्रम में उपखंड प्रशासन की ओर से भी राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उपखंड अधिकारी डॉ नरेश सोनी ने बताया कि प्रथम दिन बुधवार को सुबह 10 बजे राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पोस्टर प्रतियोगिता में शहर के प्रत्येक विद्यालय से एक विद्यार्थी भाग ले सकेगा। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में अधिकतम पांच विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार गुरुवार की सुबह पौने दस बजे दादावाडी स्कूल में स्वामी विवेकानंद वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से एक प्रतिभागी भाग ले सकेगा। इसके पश्चात शोभायात्रा का आयोजन होगा। जिसमें कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे और प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 50 विद्यार्थी सफेद वेशभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। युवा दिवस के उपलक्ष में आयोजित इन कार्यक्रमों के लिए तहसीलदार श्रीमती नीरज कुमारी को प्रभारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक परमार एवं अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply