शिवसेना बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के लिए टोल मुफ्त करने की मांग ।

सरूपगंज/पिंडवाड़ा , राजस्थान।

उपखंड क्षेत्र के शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के आतिथ्य में शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय मैं संपन्न हुई। बैठक के पदधिकरियो द्वारा स्थनिय ग्रामीणों के लिए टोल मुफ्त करवाने की मांग की गई, जिसपर टोल प्लाजा पर शिवसेना पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से मुलाकात कर स्थानीय लोगों का टोल मुफ्त कर आमजन को राहत देने का कहा गया। कुछ दिनों मे टोल मुफ्त नहीं करने पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में पिंडवाड़ा पंचायत समिति पंचायत समिति के विकास अधिकारी के पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। वही सिरोही जालौर सांसद देवजी भाई पटेल द्वारा आदर्श क्रेडिट कार्ड के गरीब जनता के पैसों का वादा किया था, जिसे पूरा करें अन्यथा जगह-जगह शिवसैनिक सांसद का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख भरत , राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता संदीप अग्रवाल जिला प्रचार प्रमुख नानाराम भील, सरूपगंज प्रखंड प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, सरूपगंज प्रभारी गोवर्धन सोनी, सरूपगंज् युवा सेना नगर प्रमुख सोनू सांफरिया, रोहिडा उपप्रमुख मनोज प्रजापत, विजयपाल सिंह चौहान, गट प्रमुख कैलाश रावल, राजू माली, भवानी सिंह सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply