पेपर लीक के आरोपियों के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर: कब्जा करके बनाए तीन कमरे और अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया ।

जयपुर/सिरोही, (हरीश दवे) ।

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के जयपुर स्थित अधिगम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर आज जेडीए ने एक्शन लिया। कोचिंग की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया। दरअसल, इंस्टीट्यूट कॉर्नर के प्लॉट पर सर्विस लेन की रोड पर कब्जा करके बनाया गया। इसके तीन कमरे और अन्य निर्माण को आज जेडीए ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों से तोड़ना शुरू कर दिया।जेडीए की टीम आज सुबह 7:30 बजे जयपुर में गुर्जर की थड़ी चौराहे पर पहुंची। जहां कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग बनी है। वहां सबसे पहले सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करके बनाए गए निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। जेडीए के एन्फोर्समेंट विंग के चीफ रघुवीर सैनी ने बताया- हमने टेक्नीकल टीम से तीन दिन पहले बिल्डिंग की जांच करवाई थी। इसमें पाया गया था कि बिल्डिंग जेडीए से बिना अनुमति और बिल्डिंग बायलोज का उल्लंघन करके बनाई गई है। ये बिल्डिंग दो आवासीय प्लॉट को जोड़कर बनाई गई है, जबकि इसका उपयोग कॉमर्शियल के लिए हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद हमने बिल्डिंग मालिक अनिल अग्रवाल और कोचिंग संचालक भूपेन्द्र सारण, सुरेश ढाका, धर्मेंद्र चौधरी सहित को नोटिस जारी करके 8 जनवरी तक जवाब पेश करने का समय दिया था। इसी के चलते आज हमने कार्रवाई शुरू की है।बिल्डिंग में मिला वॉयलेशनजेडीए की टेक्नीकल टीम ने जो जांच की उसमें मिला कि बिल्डिंग को दो आवासीय भूखंड संख्या 32 और 33 को अवैध रूप से जोड़कर करीब 500 वर्गगज क्षेत्रफल में बनाया गया। इस निर्माण के दौरान एक भूखंड पर 8 फीट, जबकि दूसरे पर 10 फीट पर जीरो सेटबैक में कवर करके निर्माण किया गया। जो बिल्डिंग बायलोज के मुताबिक अवैध है।इसके अलावा बिना अनुमति के बेसमेंट के साथ 5 मंजिला अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण कर लिया। इसके अलावा इस बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर कॉमर्शियल उपयोग, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अधिगम की कोचिंग चलती थी। पांचवी मंजिल पर एक अवैध पेंट हाउस का निर्माण भी अलग से बना हुआ है। इसके अलावा कॉर्नर प्लॉट होने के कारण सड़क के किनारे जो जमीन सरेंडर करनी थी, उस जमीन पर भी कब्जा करके निर्माण किया गया है।पहले भी जेडीए कर चुका है बड़ी कार्रवाईपिछले साल रीट भर्ती पेपर लीक मामले में लिप्त रहे रामकृपाल मीणा की स्कूल की चार मंजिला बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोड़ा था। उस समय जेडीए ने जयपुर के गोपालपुरा स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में बने एसएस कॉलेज और एसएस पब्लिक स्कूल की 4 मंजिला बिल्डिंग को धराशाई किया। ये बिल्डिंग रामकृपाल की थी और सरकारी जमीन पर बनी थी। उस समय भी जेडीए ने पहले अपने स्तर पर जमीन और बिल्डिंग की जांच करवाई थी और उसके बाद नोटिस जारी करके बिल्डिंग को दो दिन के अंदर जमीदोज कर दिया था।भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट प्रकरण और वर्ष 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। जेल भी जा चुका हे। पुलिस जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।सुरेश ढाका सांचौर से 20 किलोमीटर दूर स्थित अचलपुर गांव का रहने वाला है। इसके पिता मांगीलाल वर्तमान में सरपंच हैं। पहले जेल भी जा चुका है। पहली बार मनी लॉड्रिंग और दूसरी बार पेपर लीक में जेल गया था। जयपुर में गुर्जर की थड़ी पर उमंग क्लासेज के नाम से कोचिंग चलाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि सुरेश ढाका कई मंत्रियों के ट्‌विटर हैंडल और फेसबुक पेज हैंडल करता है। इसके अलावा खुद के भी सभी सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड हैं। अभी फरार है। सुरेश ढाका ने ही अपने साले सुरेश बिश्नोई और भूपेंद्र को जयपुर से पेपर उपलब्ध करवाया था।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply