नया सानवाड़ा गांव होकर निकलती है राजस्थान रोड़वेज बस ,लेकिन रुकती नहीं ।

नया सानवाड़ा / सिरोही ।

टैक्सी व ऑटो रिक्शा वसूलते है मनमानी से किराया ।

जिला कलेक्टर को गांव की मुख्य समस्या समाधान की मांग को लेकर दिया ज्ञापन ।

सिरोही(हरीश दवे)- आदिवासी बाहुल्य पिंडवाड़ा तहसील के नया सानवाड़ा में फोरलेन होने के बावजुद भी रोडवेज बस नहीं रुकती है। फोरलेन पर बसे गांव सुविधा संपन्न होते है लेकीन नया सानवाड़ा गांव में फोरलेन बनने के बाद भी समस्या का जस की तस है ।

गांव नेशनल हाईवे पर कई राजस्थान रोडवेज एक्सप्रेस बसें चलने के बावजूद भी नया सानवाड़ा गांवों के ग्रामीणों को आज भी अपने टैक्सी व ऑटो रिक्शा यात्रा करनी पड़ती है। जिसमे मनमानी से किराया लेते है ऐसे में रोजाना मजदूर पर जाने वाले किसानो के साथ सरकारी राजकीय महाविद्यालय पर जाने वाले छात्र छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ है।कोरोना काल के बाद प्राइवेट टैक्सी व ऑटो रिक्शा में किराये की अप्रत्याशीत बडोतरी कर दी है इसमें ग्रामीणों व छात्र को मजबूरन अधिक रुपए देकर सफर करना पड़ रहा है छात्र हिम्मत छीपा ने बताया कि गांव में बस नही रुकने से ग्रामीण व छात्र को मनमान किराया देकर यात्रा करनी पड़ती है ग्राम पंचायत को सरकार यदि रोड़वेज सेवा देती हैं तो राजस्व में भी वॄद्धि हो सकती है

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply