अग्रवाल महिला सखी ग्रुप द्वारा कुई में स्वेटर वितरित किये ।

आबूरोड , राजस्थान।

सखी ग्रुप की संयोजक व निवर्तमान अग्रवाल महिला अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि विगत 15 दिनों से सर्दी का तापमान अपने क्षेत्र में एकाएक बढ़ गया है,जिससे आसपास के लोग व बच्चे इस सर्दी में बहुत प्रभावित हो रहे है,इसी के मद्देनजर सखी मंडल द्वारा आज कुई गांव में में जाकर बच्चों को स्वेटर व जैकेट बांटे गए जिसमें 80 से ज्यादा बच्चे थे।बच्चो को स्वेटर व जैकेट के अलावा बिस्किट, कुरकुरे,कॉपी व पेंसिल का भी वितरण किया गया,समान पाकर बच्चे बहुत प्रफुल्लित हुए।

इस कार्यक्रम मैं सखी ग्रुप की महिलाओं ने पूर्ण रूप से सहयोग किया भूतपूर्व अध्यक्ष सुनीता जैन, विमला सिंगल, फाल्गुनी अग्रवाल, रीना अग्रवाल,मोना अग्रवाल, बीना अग्रवाल ,माया अरविंद जी,अंकित,सोनल,सीता गर्ग आदि शामिल रही।सह संयोजक विमला सिंघल ने कहा सखी ग्रुप द्वारा स्वेटर व जैकेट का वितरण लगातार किया जाएगा, हर 7 दिन बाद किसी न किसी बस्ती या स्कूल में इसका वितरण किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply