कैलेन्डर के विमोचन में जुटे प्रवासी राजस्थानी।

मुंबई/ सुरेश पुरोहित ।

राजस्थान मुंबई जोन के सालाना कैलेन्डर का शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और प्रवासी नेता राज के. पुरोहित के हाथों विमोचन किया गया। कालबादेवी स्थित भारत भवन के सभागार में आयोजित विमोचन समारोह में मुंबई के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में समारोह में मासमा अध्यक्ष विक्रम दोशी, नगर सेवक आकाश पुरोहित, एडवोकेट एम. डी. माली, आर डी फाउंडेशन के निदेशक मगन चौधरी, जागरूक टाइम्स के कार्यकारी संपादक नीरज दवे, समाजसेवी एवं भवन निर्माता अनिल जैन डिम्पल, आदर्श समूह के जगदीश पुरोहित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज के. पुरोहित ने कहा कि कम समय में जितेंद्र सिंह ने प्रवासी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने जैन समाज के तीर्थ आंदोलन और हाड़ेचा में प्रस्तावित प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में उल्लेखनीय जानकारी भी दी। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने भी जितेंद्र सिंह के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में भंवरसिंह निम्बावास, सीए हिम्मत माली, पत्रकार दिनेश्वर माली, दलपत गोलाना, फूलचंद तातडा, फूलचंद फूंगनी, जसवंत सिंह, अमित कुलये, सुरेश पाडीव, पूरण दवे, अश्विन सेठ, मंगल सेठ, नरपत सिंह अरनू, अर्जुन सिंह सुराणा, ओबसिंह दामन, जालमसिंह निम्बावास, विशनसिंह राठौड़, चंदन सिंह धुमबड़िया, तुलसी पुरोहित, दीपक चौधरी, हनवंतसिंह काबा, खुशबू माली, घीसूसिंह उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply