विधायक लोढ़ा ने निर्माणाधीन पालिका भवन का किया निरीक्षण ।

पालिका के कनिष्ट अभियंता से ली कार्य प्रगति की जानकारी,

अधिकारियों ने कहा एक माह में पूरा हो जाएगा काम ।

शिवगंज(हरीश दवे)

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने टाऊनहॉल के समीप करीब चार करोड़ रूपए की लागत से निर्मित हो रहे पालिका के नवीन भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधायक रिवर फ्रंट भी पहुंचे तथा वहां प्रारंभ किए गए अस्थाई रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।जानकारी के अनुसार विधायक लोढ़ा शनिवार की सुबह यूथ कांगे्रस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मीना के साथ नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन पहुंचे। जहां पालिका के कनिष्ट अभियंता ललित भारद्वाज ने विधायक को अब तक हुए कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी। कनिष्ट अभियंता ने विधायक को बताया कि भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके एक माह में पूरा हो जाने का संभावना है। उन्होंने विधायक को बताया कि भवन का स्टेक्चर, लाईट फिटींग सहित अधिकांश जगहों पर प्लास्टर, सडक़ का कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में यहां रंगरोगन सहित दरवाजे, खिडकियां, गार्डन को विकसित करने का कार्य चल रहा है। यह कार्य भी शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। विधायक ने अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुरूषोत्तम मिन्हास, ठेकेदार चुन्नीलाल भी उपस्थित थे। तत्पश्चात विधायक जवाई नदी किनारे स्थित रिवर फ्रंट पहुंचे जहां हाल ही में पालिका प्रशासन ने रेस्टोरेंट का संचालन करने के लिए रेस्टोरेंट की सुविधा से युक्त कंटेनर रखवाए है। यहां पालिका की ओर से फिलवक्त अस्थाई रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। विधायक ने यहां अस्थाई रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर यहां आने वाले लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने यहां बैठकर चाय भी पी तथा रिवर फ्रंट पर आए लोगों से बातचीत भी की। विधायक को रिवर फं्रट पर देख वहां घुमने आए लोग भी विधायक के पास पहुंचे तथा उनके साथ फोटो खिचवाएं। गौरतलब है कि रिवर फं्रट का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद इसे जब से आम नागरिकों के लिए खोला गया है तब से प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच आनंद की अनुभूति कर रहे है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply