मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवा ग्रामीण फायदा ले:-हमीरदान बारड़

सिरोही(हरीश दवे)

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31दिसम्बर से 2 जनवरी 23 तक ग्राम पंचायत गोल मे शत प्रतिशत पंजीयन करवाने के लिए विकास अधिकारी पंचायत समिति सिरोही हमीरदान बारड़ एवं सरपंच श्रीमती इंदिरा रावल, ग्राम विकास अधिकारी राकेश खत्री, पटवारी ललिता चौधरी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं गांव क़े समाज सेवियों क़े सानिध्य मे लोगो को जागरूक कर पंजीयन करवाया गया, ग्राम पंचायत गोल मे करीब 50 से ज्यादा जनो ने पंजीयन करवाये और आगे भी पंजीयन कार्यक्रम चालू रहेगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य क़े प्रति जागरूक किया और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी योजना क़े महत्व को समझाया। इस अवसर पर समाज सेवी कल्पेश त्रिवेदी, कुलदीपरावल, शरीफ खान , पापाराम मेघवाल, देवेंद्र सेन, जोगाराम सुथार, गिरीश सुथार इत्यादि ने लोगो को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन करवाये गए |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply