शिवगंज , राजस्थान।

जैन तीर्थ पालीतणा के लिए छरी पालक संघ रवाना ।

– संघ प्रेरक इन्दरक्षित विजय महाराज की उपस्थिति में विधायक ने संघ को दी रवानगी ।

जैन समाज के प्रसिद्ध तीर्थ पालीतणा के लिए गुरुवार को शहर के रूपबाग कॉलोनी से चार दिवसीय छरी पालक संघ रवाना हुआ। यह संघ शिवगंज से बसों के माध्यम से तथा सोहनगढ से पालीतणा तक पैदल विहार करेगा। संघ यात्रियों को मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने मुनि प्रवर की मौजूदगी में रवानगी दी। ओसवाल जैन संघ के प्रवीण जैन ने बताया कि संघ प्रेरक इन्दरक्षित विजय महाराज की प्रेरणा से रूपबाग कॉलोनी निवासी शेषमल रायचंद वेशवाला परिवार की ओर से शिवगंज से पालीतणा तक के लिए चार दिवसीय छ:री पालक संघ का आयोजन किया गया। संघ के निमित्त गुरुवार की सुबह इन्द्ररक्षित विजय महाराज का भव्य सौमेया किया गया। इस अवसर पर विधायक संयम लोढ़ा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर मुनि प्रवर का आशीर्वाद लिया। संघ के रवानगी से पूर्व इन्द्ररक्षित विजय महाराज को बैंड बाजों के साथ संघवी परिवार के घर तक ले जाया गया। जहां महाराज ने संघ में शामिल यात्रियों को छ:री पालक संघ के नियमों को बताते हुए उनकी पालना करने की नसीहत दी। इस मौके पर विधायक ने मुनिप्रवर की मौजूदगी में विधायक ने संघ यात्रियों को रवानगी दी। संघ में शामिल यात्री शिवगंज से सोहनगढ़ तक बसों के माध्यम से पहुंंचेंगे। वहां से पालीतणा तक यात्री पैदल विहार करेंगे। यह संघ ४ जनवरी को संपन होगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply