आबकारी विभाग द्वारा गावों में 150 लीटर अवैध हथकड़ महुआ शराब बरामद कर, कार्यवाही की ।

सिरोही, राजस्थान

(हरीश दवे)

प्रदेश में चल रहें अवैध शराब के विरुद्ध विशेष निरोधात्मक अभियान ( 20 से 31 दिसम्बर ) तक चलाया जा रहा है, इसके अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव केे निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी अधिकारी बसारत अली मय निरोधक दल के नेतृत्व में गांव मोरस, मालेरा व ढांग गांव में दौराने गश्त मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त चोपाराम निवासी मोरस पुलिस थाना पिण्डवाडा के रिहायशी मकान में से 35-35 लीटर के दो प्लास्टिक जरीकन में रखी कुल 70 लीटर अवैध हथकड़ महुआ शराब बरामद कर एक विशेष अभियोग पंजीकृत किया साथ ही मोरस के जंगलों में मटकों में रखी करीबन 3000 लीटर महुआ व गुड़वाश को बरामद कर नष्ट किया गया और उसी जंगल में 20-20 लीटर के 04 प्लास्टिक जरीकन में रखी कुल 80 लीटर अवैध हथकड़ महुआ शराब बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत एक और विशेष अभियोग दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल 02 विशेष अभियोग आबकारी थाना सिरोही में दर्ज किये गये। उक्त कार्यवाही में आबकारी थाना सिरोही के प्रहराधिकारी लेखराज व आबूरोड थाना के प्रहराधिकारी भगाराम के साथ मय जाब्ता शामिल रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply