जिला प्रमुख ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का किया निरीक्षण ।

सिरोही/राजस्थान ।

(हरीश दवे)

जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित द्वारा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का औचक निरीक्षण किया ।     निरीक्षण पर 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिला प्रमुख द्वारा कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही के बारे जानकारी चाही तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वह टूर पर है इस पर जिला प्रमुख द्वारा उपस्थिति रजिस्टर देखने पर दो दिवस से हस्ताक्षर नहीं किये हुये पाये गये।     जिला प्रमुख द्वारा मौके पर उपस्थित सामाजिक अधिकारी अशोक कुमार से विभाग द्वारा कि जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी चाही जिस पर उन्होंने बताया गया जिले में 9 एससी, 6 टी एवं 02 देवनारायण छात्रावास कार्यरत है एवं जिस केटेगरी का छात्रावास है वहां 60 प्रतिशत उसी कॅटेगरी के छात्रा अध्ययनरत है जिले में दो देवनाराण छात्रावास है छात्रों के लिए सिरोही एवं छात्राओं के लिए सांतपुरा आबूरोड में है साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे विभाग से पालनहार, कोरोना में हुई जनहानि के लिए मुआवजा के रूप में एक से डेढ़ लाख की सहायता पीडित परिवार को दी जा रही है एवं कई परिवारों को लाभाविन्त भी किया।       इस पर जिला प्रमुख द्वारा समस्त अधिकारियों को जनहित के कार्यों एवं पीडितों को सही समय पर राहत पहुचाने का कार्य समय पर सुचारू रूप से करेगें साथ ही समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि समय पर पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज करेगें एवं नहीं आने या ऑफिस कार्य या किसी भी कार्य से कार्यालय छोडने से पहने मूवमेन्ट रजिस्ट्रर में अपना जाने का कारण लिख कर कार्यालय छोड़ेगें ऐसे कार्यों में लापरवाही नहीं करे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply