भाजपा शहर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को बूथ पर सुना ,भाजपा ने कहा मन की बात आमजन को जागरूक करने का प्रधान सेवक का अभिनव प्रयास ।

सिरोही/राजस्थान ।

प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम मन की बात के 95 वें एपिसोड को भाजपा नगर मंडल सिरोही शहर के कार्यकर्ताओं ने नगर के भाटकड़ा के बूथ संख्या 271 पर लाइव सुना। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का आयोजन आमजन को जागरूक करने का बहुत बड़ा माध्यम बन रहा है।रविवार को भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वाधान में नगर के बूथ स्तरीय मन की बात संस्करण सुनने के कार्यक्रम के संयोजक पार्षद गोविंद माली, सह संयोजक कपूराराम पटेल, की उपस्थिति और जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल आदि के सानिध्य में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं आदि ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुना। इस मौके पर नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान आधुनिक युग की भागदौड़ में गांव, शहर एवं सुदूर आंचलिक भारतीय संस्कृति और छोटे-छोटे प्रयासों से किस प्रकार देश की प्रतिभाएं अपने कार्य कौशल से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं उनसे रूबरू करवाकर आमजन को प्रेरित कर रहे हैं। नारायण देवासी ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन को जागरूक करने का बहुत बड़ा माध्यम बन रहा है। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक प्रधान सेवक के रूप में अपनी व जनता की मूल भावनाओ को लोगों के बीच स्वयं आकर बताना किसी भी देश के नागरिकों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। आज के एपिसोड में जी-20 की भारत को अध्यक्षता मिलने को गौरव की बात बताना तथा आजादी के अमृत काल में भारत किस प्रकार आगे बढ़ रहा है एव कला संस्कृति की भारत में अथाह विरासत आदि की विविध जानकारियां से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। इस मौके पर नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, ओबीसी आई टी सेल प्रभारी सुनील गुप्ता, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, नगर मंत्री महेंद्र माली,मगन मीणा, ऊकाराम चौधरी, गलबाराम प्रजापत, हितेंद्र माली, खेताराम प्रजापत, वक्ताराम प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply