सिरोही/ राजस्थान ।

राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर लगी जिला विकास प्रदर्शनी ।

जिले की प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने किया उद्घाटन, जिला दर्शन पुस्तिका का हुआ विमोचन ।

जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी कहा कि प्रदेश की सरकार ने चार साल में बेहतरीन कार्य किए है, उन कार्यो एवं विकास को आमजन तक पंहुचाने के लिए जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चार साल में हर वर्ग के लिए सराहनीय एवं ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी अनेकों योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने रविवार को कलैक्ट्री परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सभाभवन में राज्य सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं अवलोकन के दौरान कहा।

मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक सयंम लोढा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्ष के कार्यकाल में आमजन तक सुविधाएं पहुचाकर यह प्रयास किए है, कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों में विगत 4 वर्ष में हुए विकास कार्यो को प्रदर्शित किया गया।विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा फ्लैगशिप तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं नवाचारों एव सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया, वहीं विभिन्न विभागों की और से मॉडल स्टॉलों का भी प्रदर्शन किया गया।  इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की और से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ’’बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों  की उपस्थिति मे 3 से 6 माह तक की 10 नवजात बालिकाओ का केक काटकर व बेबी शाॅल देकर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ’’शपथ’’ हस्ताक्षर कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया ।आमजन कर सकते है निःशुल्क अवलोकन:       राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विकास प्रदर्शनी 27 दिसम्बर को कार्यालय समय में आमजन के लिए निःशुल्क अवलोकनार्थ रखी गई है। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री हेमलता सिसोदिया ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार के चार साल में किए गए विकास कार्यो तथा विभागों की उपलब्धियों को फ्लेगशीटों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की और से जिला दर्शन पुस्तिका की पीडीएफ कॉपी प्राप्त करने के लिए बनाए गए क्यू आर कोड तथा सुजस ऐप के लिए लगाई गए स्टेंडी की भी प्रभारी मंत्री ने प्रशंसा की।जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन:       जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री महेन्द्र चैधरी , मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक सयंम लोढा, प्रभारी सचिव पी.सी. किशन, जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिघी द्वारा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। जिला दर्शन पुस्तिका में जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।     

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, तहसीलदार सुनिता चारण, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, नगरपरिषद के पार्षद, मुख्तयार खान, जितेन्द्र एरन व अन्य जन प्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply