राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर 100 बेटियों को मिली स्कूटी ।

सिरोही/ राजस्थान ।

उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चैधरी ने राजकीय महिला महाविद्यालय मंे स्टेट फ्लेगशिप योजना कालीबाई मेधावी एवं देवनारायण स्कूटी योजना अन्तर्गत 100 छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया।   

  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश भर में 10 हजार छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं स्कूल – काॅलेज जाकर उच्च अध्ययन करें , इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बालिकाओं को स्कूटी देने का फैसला किया। उन्होंने अपने उद्बोधन मंे कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के चलते उन्होंने घोषणा की है कि जिस विद्यालय में 500 या उससे अधिक छात्राएं अध्ययन कर रही है, उस स्थान पर कन्या महाविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह सोच है कि बालिकाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बने , ताकि वे आगे बढे। आगामी बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की यह सोच है कि आगामी बजट युवाओं , बालिकाओं व किसानों के हित के लिए हों।       

इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने अपने उद्बोधन मंे सिरोही जिले के इतिहास का वर्णन करते हुए बालिकाओं को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बालिकाओं का आव्हान किया कि वे पढ लिखकर आगे बढे, प्रदेश सरकार हर कदम पर सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले की इन बेटियों को स्कुटी वितरण से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।   

 प्रभारी सचिव पी.सी.किशन ने कहा कि  बालिकाएं भारत की संस्कृति एवं इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढे। नियमित अच्छे साहित्य का अध्ययन करे ताकि वे अपने जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर सके। इस संदर्भ में प्रभारी सचिव ने वेदों व अन्य धार्मिक ग्रन्थों का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छे साहित्य पढने वाला व्यक्ति वृहद बु़िद्व का होता है।     

जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने कहा कि काॅलेज का जीवन बालिकाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। यह समय शिक्षा ग्रहण करने का समय है, जो भविष्य के जीवन की रूपरेखा तय करता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर कठोर मेहनत करें एवं लक्ष्य प्राप्त करें।     

इस अवसर पर राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होेने पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में तनीषा कुमारी , जय कुमार व हिमांशु कंवर को प्रथम समूह में एवं द्धितीय समूह में नसरीन बानू, पायल चैधरी व योगिता मीणा को प्रथम , द्धितीय एवं तृतीय आने पर प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वारा पुरूस्कृत किया गया।       

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिघी, उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, तहसीलदार सुनिता चारण, प्राचार्य डाॅ शैलेन्द्र सिंह राठौड, जिला नोडल अधिकारी मणि भूषण मीणा, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी सुभाष महलावत, शिक्षाधिकारी गंगा कलावत एवं जन प्रतिनिधि, पार्षद गण मौजूद थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply