जालोर / राजस्थान ।

रिपोर्ट प्रवीण कुमार,

जालौर जिला स्तरीय प्रजापत समाज के प्रथम सम्मान समारोह का आयोजन श्रीयादे सेवा संस्थान जालौर के तत्वाधान में समाज की 201 प्रतिभाओं के सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

सम्मान समारोह की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा साफा पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर दिया गया । इसके पश्चात अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाह का सम्मान माला व साफा पहना कर दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।

संस्थान के मुख्य अतिथि श्री जोराराम कुमावत विधायक सुमेरपुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षण की आवश्यकता बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षा पर चर्चा करते हुए छात्र छात्राओं को उच्च अध्ययन की आवश्यकता हेतु कठोर परिश्रम करने की सलाह प्रदान की। समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। अतिथि सिरोही के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवाराम आर्य समाज के युवाओं को राजनीति में आने की नसीहत प्रदान की और कहा कि राजनीति वह चाबी है जिससे सभी ताले खुलते हैं बच्चों को कहा कि वे जिस विषय में रुचि रखते हैं उसमें पूर्णतया समर्पित होकर कामयाबी प्रदान करें । मुख्य अतिथि कालूराम प्रजापत जसोल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षण प्रदान करें ताकि वह भी छात्रों के सामने आईएएस आरएएस बन सके । छात्राओं का विवाह शिक्षण कार्य पूर्ण करने पर ही विवाह करने की सलाह प्रदान की । उप पंजीयन अधिकारी ने समाज के छात्रों हेतु एक मार्गदर्शन मंडल बनाने की सलाह दी कि वह छात्रों को जिस क्षेत्र में जाना चाहता है उसे उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। श्री घेवर चंद जी प्रजापत सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पाटोदी ने वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षण की आवश्यकता बताई इस हेतु जिला स्तर पर एक छात्रावास को जिसमें ऑनलाइन शिक्षण एवं सेल्फ स्टडी की व्यवस्था हो जहां छात्र बैठकर अपना अध्ययन कर सकें। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री मांगीलाल प्रजापत जिला परिषद सदस्य ,अमृत लाल प्रजापत प्रधान पंचायत समिति आहोर, जयंती लाल प्रजापत सरपंच बिठुडा ,ममता प्रजापत प्रजापत ने भी समाज में शिक्षा की आवश्यकता पर अपने अपने विचारों से अवगत कराया समाज में हजारों की संख्या में प्रजापत समाज के लोगों ने भाग लिया। इन भामाशाह का समाज के समक्ष बहूमान किया गया है जिसमें ईश्वर लाल लालाराम सियोटा हिमता राम प्रताप जी पुणेचा, मनोज कुमार जी सुंदेशा परिहार देलदारी, मदनलाल रामा जी परमार देलदरी, जेठाराम हीरा जी देवड़ा बावड़ी, पोसाराम गणेशा जी परमार देलदरी, केसाराम उनाजी सिसोदिया नून, जामता राम रणछोडा राम प्रजापत भालनी, पुखराज धूकाराम परिहार जालौर , चमना राम परमार मोदरान , गैरी देवी प्रेमा जी परमार देलदरी । समारोह में कृष्ण कुमार प्रिंसिपल चितलवाना राम प्रजापत पूर्व प्रधान पंचायत समिति भीनमाल प्रजापत पूर्व पंचायत समिति सदस्य रानीवाड़ा अशोक प्रजापत कांस्टेबल पुलिस लाइन जालौर विक्रम प्रजापत कॉन्स्टेबल पुलिस लाइन जालौर हुकमाराम जी प्रधानाचार्य सांचौर भंवर लाल जी पोर्टर जोधपुर कन्हैयालाल जी पत्रकार सियाणा पूनम प्रजापत चांदराई भानु प्रकाश प्रजापत बागरा निरमा देवी उप सरपंच बावड़ी ललित मेड़तिया सुमेरपुर पूजा प्रजापति रमेश प्रजापत पटवारी नारंगी कुमावत पार्षद नेनाराम पार्षद वगता राम मेड़तिया अध्यक्ष गोडवाड कुमावत विकास समिति गणपत जी कुमावत जिलाध्यक्ष कुम्हार महासभा सिरोही सहित संस्थान के सभी सदस्य सहित हजारों लोगों ने भाग लिया मंच का संचालन नरपत लाल आर्य ने किया। अंत में संस्थान के कोषाध्यक्ष महेन्द्र राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply