मालगांव वो गांव है जो हर वक्त जनता के साथ खड़ा मिलता है:- लोढ़ा ।

सिरोही / (हरीश दवे),

तीन दिवसीय मालगांव मिलन महोत्सव 2022 के पहले दिन मालगांव प्रीमियर लिंग क्रिक्रेट टुर्नामेंट का शुभारम्भ सिरोही के विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा के कर कमलों से हुआ । इसमें 30 टीम खेल खेलेगी । अपनी जन्म भूमि से युवाओं को जोड़ने के लिए मालगांव के जैन समाज ने ये तीन दिवसीय महोत्सव पहली बार आयोजित किया है जिसमे 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया ।

इस आयोजन मे खेलकुद प्रतियोगिता संगीत कार्यक्रम , टेलेन्ट प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम होगें । इस अवसर पर विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जन्मभूमि से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज व गांव के विकास के लिए । चितंन मनन होता हैं । उन्होंने कहा कि मालगांव वो गांव है जो जिले में आने वाले हर संकट व जिले में सामाजिक सरोकार के कार्यों में आगे आकर खड़ा रहता है । यहाँ के के . पी संघवी परिवार का चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान जिले का मिला है ।

इस अवसर पर मालगांव जैन संघ के अध्यक्ष पुखराज बाफना , उपाध्यक्ष प्रकाश एल . संघवी व ट्रस्टी श्री किशोर भाई संघवी ने संयम लोढ़ा का माला तिलक व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया । मंच संचालन सचिव रमेश जगाणी एंव जितेन्द्र सी संघवी ने किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply