25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर के प्रथमेश गार्डन में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ।

सनातन धर्म यात्रा के स्वागत व भागवत पारायण सप्ताह की तैयारियों को लेकर बेठक में दायित्व सौंपा ।

सिरोही/ राजस्थान ।

हरिश दवे,

देवधरा सिरोही की पावन पुण्य भूमि पर सनातन धर्म यात्रा एवं भागवत कथा का आयोजन आगामी 25 से 31 दिसंबर 2022 तक मलमास का पूर्ण लाभ लेते हुए सिरोही नगर में सनातन धर्म यात्रा का स्वागत करते हुए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है  । आयोजन समिति के प्रवक्ता नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मिली जानकारी अनुसार शहर के प्रथमेश गार्डन में सनातन धर्म यात्रा आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सिरोही में आने वाली सनातन धर्म यात्रा के स्वागत तथा श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों के निमित्त चर्चा हुई । राजस्थान के 26 जिलों में सनातन धर्म यात्रा द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होते हुए इस यात्रा का सिरोही में 27 वा पड़ाव रहेगा । 

25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर के प्रथमेश गार्डन में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्याति प्राप्त कथा वाचक भाई श्री संतोष सागर जी महाराज के मुखारविंद से सुंदर भागवत कथा का रसपान किया जाएगा । 25 दिसंबर 2022 प्रातः 10:00 बजे राम झरोखा मैदान से भव्य कलश यात्रा कथा स्थल प्रथमेश गार्डन पहुंचेगी एवं रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन रहेगा । रोजाना प्रातः 7:30 से 9:00 तक यजमान जोड़ों के साथ विष्णु लक्ष्मी के यज्ञ में भाग ले सकेंगे । इस यात्रा का मूल उद्देश्य गीता का प्रचार प्रसार रहेगा जोकि प्रातः 10:00 से 11:30 तक विद्यार्थियों को गीता के बारे में विस्तृत जानकारी कराते हुए सनातन धर्म यात्रा द्वारा निशुल्क गीता वितरित की जाएगी । भागवत कथा के भव्य आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर समिति के सदस्यों द्वारा विस्तृत चर्चा हुई जिसमें शोभायात्रा के लिए शहर की विभिन्न भजन मंडलियों को व्यक्तिगत निमंत्रण दिया गया ।  शहर में प्रमुख मार्गो एवं चौराहे पर बड़े-बड़े होर्डिंग एवं बैनर लगाए गए । साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर निमंत्रण एवं भोपू प्रचार द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है । बैठक में दिनेश कुमार जैन, ओंकार सिंह उदावत, सुनील गुप्ता, राजेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र पाल सिंह, जगदीश सिंह गुर्जर, शंकर लाल माली, हितेश कुमार खंडेलवाल, हेमंत कुमार सेन, आशुतोष पटनी, राजू भाई रावल, शांतिलाल  माली, भगवानाराम  माली, आनंद प्रकाश मिश्रा,मधुसूदन पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply