पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान ।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एंव युवा संघ आबूरोड व पिन्डवाडा कार्यकारिणी स्नेह मिलन व सम्मान समारोह आज तारीख 23 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को आबु पिण्डवाड़ा ABVCS तहसील की आम बैठक का आयोजन सरूपगंज स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में आयोजित करके नवनियुक्त दायित्वान पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया ।

जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रजत सुथार सिरोही, जिला अध्यक्ष श्री नितेश सुथार झाडोली , जिला संयोजक श्री नरेश सुथार अजारी ,जिला उपाध्यक्ष श्री पदमाराम सुथार सिरोही एवं पिण्डवाड़ा तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश सुथार झाडोली , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुजाराम सुथार नांदिया, आबूरोड तहसील अध्यक्ष श्री सोपाराम सुथार वासा , व आबूरोड महासचिव नारायण जी सुथार के सानिध्य मै मुख्य रूप से प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें समाज के विभिन्न गाँवो से अधिक से अधिक संख्या में युवा शक्ति को ABVCS से जोड़कर समाजहित में संगठन एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में जागृत एवं प्रेरित दिशा में कार्य हेतु आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गईं इस कार्यक्रम मै उपस्थित शिवगंज तहसील अध्यक्ष दिनेश जी सुथार ,उपाध्यक्ष रूपारामजी सुथार, महासचिव भरतजी जी सुथार, उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply