राज्य सरकार के 4 साल बेमिसाल:राजीवगांधी युवा मित्र नटवरसिंह ।

कालन्द्री
/सिरोही , राजस्थान।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालन्द्री में नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण छात्र छात्राओं को की गई।

इस मौके पर संस्था प्रधान सनथदान आढा ने सभी अभिभावकों से अपील कर जनआधार कार्ड लाने को कहा जिसने उनके खातों में राज्य सरकार सिलाई के पैसे भी मिलेंगे । वही राजीव गांधी युवा मित्र नटवरसिंह ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 4 साल बेमिसाल हुए है राज्य सरकार ने बाल गोपाल योजना से बच्चो को दूध मिल रहा है।अंग्रेजी मीडियम स्कूल से निजी स्कूलों की मनमानी खत्म हो गई है। अब यूनिफ्राम ओर सिलाई के पैसे भी दे रही है। कॉलेज भी बन रहे है।अनुप्रित कोसिंग योजना से युवाओ को नोकरी के लिए शानदार तैयारी हो रही हैं।युवा बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता भी मिल रहा है। इस मौके पर एसडीएमसी सदस्य वरिष्ठ शिक्षक मोडाराम रावल ने कहा की वर्तमान सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतरिन कार्य किये है। इस मौके पर एसडीएमसी सदस्य कालूराम, कोंग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह गहलोत, समाजसेवी गोवाराम घांची,टेम्पो यूनियन अध्य्क्ष गोपाल लखारा,अम्बेडकर शिक्षक संघ जिला अध्य्क्ष छगनलाल कुंडला,दुर्गाराम, लता कुंवर,नरेश कुमार,के साथ अभिवावक कमलेस कलावन्त,दलपत कलावन्त,नवाराम मेघवाल, हंजा बाई,गेरी, के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में यूनिफार्म वितरण की गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply