ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा पिण्डवाड़ा की बैठक सम्पन्न ।

भूपेन्द्र परमार /पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा/सिरोही – 18 दिसम्बर को ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक का आयोजन अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता मे किया गया जिसमे सर्वप्रथम बैठक मे दुर्घटना मे मृत्यु होने वाले ग्राम विकास अधिकारी श्री प्रदिप मीणा को श्रध्दांजलि अर्पित की गई एवं उनकी आत्मशांति के लिए 2 मीनट का मौन रखा गया ।

उसके बाद ग्राम विकास अधिकारीयो की विभिन्न प्रकार की समस्याओ के बारे मे विचार-विमर्श किया गया,जिसमे ग्राम विकास अधिकारीयो की जारी वरिष्ठता सूची मे त्रुटीयो के संशोधन हेतु चर्चा की गई, साथ-साथ बैठक मे ग्राम विकास अधिकारीयो के व्यक्तिगत समस्याओ के बारे मे भी चर्चा की गई एवं उक्त समस्याओ के निराकरण हेतु जिला एवं प्रदेश स्तर से अवगत कराया गया। जिनके द्वारा शीघ्र हि समाधान का आश्वासन दिया गया और प्रदेश स्तर से अवगत कराया गया कि ग्राम विकास अधिकारीयो के समस्या समाधान हेतु प्रतिमाह विकास अधिकारी महोदय के साथ प्रकोष्ठ बैठक आयोजित करावे साथ हि पंचायती राज योजना के साथ-साथ अन्य विभागो के जो कार्य ग्राम विकास अधिकारीयो को थोपे जा रहे है उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया,

बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सुरेश पुरोहित, संरक्षक बलवंत सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष नैनाराम लोहार,महामंत्री महेश मीणा,कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापत,संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह सहित ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply