साहित्यकार गुरुदीन वर्मा इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड से सम्मानित।

पिण्डवाड़ा/ (राजस्थान)

शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को हाइपेज मीडिया एवं प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंफ्लूएसियल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनकी 2800 साहित्यिक काव्य कृतियों के आधार पर हाइपेज मीडिया एवं प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड जयपुर ने टॉप 100 इंफ्लूएसियल इंडियन 2022 में उनका चयन करके उनको इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा वर्तमान में पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्त है जो बारां जिले के मूलनिवासी है।

ज्ञात हो कि वर्मा को इससे पूर्व इसी महीने राष्ट्रीय रत्न सम्मान और कालिदास सम्मान भी साहित्य क्षेत्र में प्राप्त हुआ है और उनका चयन भारतीय भारतीय एकता सम्मान,भारत भूषण सम्मान एवं पृथ्वी रत्न सम्मान के लिए भी हुआ है जो उनको ऑनलाइन ही प्राप्त होंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply