नांदिया के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण ।

पिण्डवाड़ा/ राजस्थान ,

भूपेंद्र परमार,

पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण किया गया। विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के छात्रों को उनके अभिभावक की उपस्थिति में सरकारी पोशाक का वितरण किया गया।छात्र पोशाक पाकर बहुत ही खुश हुए और इसके साथ साथ छात्रों के अभिभावक भी उनके बच्चों को सरकारी पोशाक मिलने पर बहुत प्रसन्न दिखाई दिये।

इस अवसर विद्यालय के शिक्षक धनराज लोहार , विद्यालय सहायक सांकलाराम एवं रमेश कुमार उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply