पाली / राजस्थान ।
एथेलेटिक्स में बालिका स्कूल मिल एरिया की छात्रा का राज्य स्तर पर चयन ।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,मिल एरिया,पाली के पीटीआई नारायण लाल प्रजापत मामावास ने बताया की छात्रा जयश्री कटारिया ने सुमेरपुर में आयोजित 66वि जिला स्तरीय 17/19वर्ष छात्रा एथेलेटिक्स खेलकुद प्रायोगियता में 800मीटर दौड़ में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ! छात्रा जयश्री ने पूर्व में आयोजित बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीता और नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है!
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या रंजना कुलश्रेष्ठ और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नारायणलाल प्रजापत मामावास व पुरे विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की!

