पिण्डवाड़ा पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए जिला पुलिस-अधिक्षक ने किया सम्मानित।
भूपेंद्र परमार,
पिण्डवाड़ा /सिरोही ।
पिण्डवाड़ा पुलिस उपअधीक्षक जेठूसिंह करणोत एवं थाना अधिकारी चम्पाराम के नेतृत्व मे गठित टीम प्रभारी छैल सिंह देवड़ा के सुपरविजन मे सराहनीय कार्य करने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयास से चोरी डकेती,नकबजनी,मादक पदार्थ तस्करी,स्थाई वारंटी,ईनामी अपराधीयो की गिरफ्तारी,व अन्य मामलो का खुलासा करने पर पिण्डवाड़ा पुलिस एएसआई छैल सिंह देवड़ा, हेड कांस्टेबल सुमन गरासिया,कांस्टेबल लोकेश मीणा,अभय गुर्जर, तुलसाराम एवं मांगीलाल गरासिया को जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कीया।






