सिरोही / राजस्थान ।

रिपोर्ट हरिश दवे,

सिरोही विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा के तहत होने वाली आम सभा को लेकर बैठक हुई आयोजित ।

भाजपा 15 से 25 दिसंबर तक चलाएगी बूथ महासंपर्क अभियान ।

भाजपा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही विशाल स्तर पर जन आक्रोश यात्रा को लेकर सिरोही विधानसभा की होने वाली आम सभा की तैयारियों को लेकर रिको में बैठक आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि पूरे सिरोही जिले में आमजन का जन आक्रोश यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।इस यात्रा को देखकर ये लगता है की आने वाले समय में जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।पुरोहित ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में राजस्थान रेप कैपिटल ऑफ इंडिया बन गया है।प्रदेश में दिनदहाड़े डबल व ट्रिपल मर्डर हो रहे है, अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।लेकिन कांग्रेस सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूरा ध्यान अपनी खुर्शी को बचाने में लगा हुआ है, कांग्रेस के अंतकलह से प्रदेश का विकास ठप हो गया है और जनता त्रस्त हो चुकी है,लेकिन जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने और किसानों का ऋण माफ करने,उन्हें सस्ती बिजली देने के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने अपने सारे वादे भुला दिए और आंज न तो युवाओं के पास रोजगार है न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा,न किसानों के लोन माफ हुए और न ही किसानों के पास सस्ती बिजली पहुंची हे।पुरोहित ने कहा कि आज बिजली के तारों में करंट हो या ना हो लेकिन बिजली के बिलों से सरकार जनता को झटका दे रही हैभाजपा बूथ महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक योगेंद्र गोयल ने बताया कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर सुशासन दिवस तक प्रत्येक बूथ स्तर पर बूथ महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा एवं अधिक से अधिक बूथ पे कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,दलीप सिंह माडानी,अरुण ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सभी पाधाधिकारियो ने आम सभा को केसे सफल बनाया जाए उसके उपर विचार विमर्श किया।और साथ ही आम सभा को सफल बनाने के लिए जवाबदारी सौंपी गई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी,प्रताप परमार,तुलसीराम पुरोहित,हिदाराम माली,नारायण सिंह देलदार,गणेश पुरोहित,मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,गोपाल माली,अमराराम प्रजापत,राकेश सोनी,कुंदन मल राठी,अनिल प्रजापत,अतीक रावल,हिम्मतमल भाटी,धर्म वीर सिंह चारण,हार्दिक देवासी,सुरेश कलावंत, भरत मालवीय,मुकेश पुरोहित,महेंद्र पुरोहित,अर्जन माली,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply