राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण।

सिरोही/ राजस्थान ।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार श्री रामदेव सांदू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा 13 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, सिरोही का निरीक्षण किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में रसोई, कपडे़, बिस्तर, भोजन और आहार, मनोरंजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की देखभाल आदि की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए गृहों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सचिव महोदय ने कर्मचारियों विशेष साफ-सफाई एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन की पालना करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गृहों में रह रहे बच्चे से मुलाकात कर आत्मीयता से वार्ता की तथा उन्हे शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चे की आवश्यक सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में बच्चे से पूछा तथा बच्चे की दिनचर्यादि के बारे में भी जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, सिरोही महेन्द्र प्रताप सिंह भाटी, प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड श्रीमति मनिषा चैधरी, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, अधीक्षक सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, सिरेाही मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply