सिरोही /राजस्थान ,
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार राज्यभर में रहे सिरमौर ।
स्वास्थ्य सेवाओं में फिर से अव्वल रहा सिरोही जिला ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार ने माह नवम्बर, 2022 की रैंकिंग जारी की उसमे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रैंकिंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का प्रथम स्थान रहा साथ ही गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधा में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार को प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. महेश गौतम राज्यभर में तीसरे स्थान पर रहे।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की माह नवम्बर, 2022 में प्रदेश भर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधा में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिले के लिए बहुत ही अच्छी बात है की अपना जिला विपरीत भौगोलिक परिस्थिति होते हुए भी स्वास्थ्य सुविधाओं में अच्छी उपलब्धि हासिल कर रहा है।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में प्रदेशभर में चिकित्सा विभाग के 34 ज़िलों में से 33 जिलों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम में सिरोही राज्यभर में तीसरे स्थान प्राप्त किया।
सिरोही जिला माह नवम्बर, 2022 की रैंकिंग में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया यह सिरोही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि है। ब्लॉक स्तरीय एवं सेक्टर स्तरीय मासिक समीक्षा बैठकों, क्षेत्र भ्रमण एवं निरंतर फॉलोअप करने से स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति की जा रही हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम को संचालित प्रभावी सुपरविजिन हो रहा है साथ ही समस्त स्टाफ बहुत अच्छी मेहनत कर रहा है निश्चित रुप से जल्द ही और बेहतर उपलब्धिया जिले के नाम होगी।
रिपोर्ट रमेश सुथार

