पाली /राजस्थान ।

पाली शिवसेना में छाई खुशी की लहर ।

सोलंकी बने शिव सेना जिला प्रमुख ।

मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस मे राज्य प्रमुख ने की नियुक्ति ।

हिंदू हृदय सम्राट श्री बाला साहब ठाकरे के आशीर्वाद से माननीय पक्ष प्रमुख श्री एकनाथ जी शिंदे साहब के आदेश अनुसार बाला साहेब शिवसेना राजस्थान इकाई मे राज्य प्रमुख श्री लखन सिंह पवार के नेतृत्व में तखत सिंह सोलंकी को पाली शिवसेना जिला प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया ।

वही सोलंकी ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सदैव हिंदू समाज साधु संत एवं गौ माता के प्रति पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य करूंगा संगठन ने जो मेरे प्रति भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा सभी को साथ लेकर हिंदू समाज को मजबूत करने का आह्वान किया इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासियों व जिले के कई गांवों के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर मगराज पादरली मदन खारवाल नरपत सैन रमेश बंजारा सुरेंद्रसिंह कान्तरा रतन सिंह इंदा राहुल सोनी राजकुमार डाबी, रविंद्रसिंह भाटी विक्रम सिंह गोयल जितेंद्र सिंह खिंवाड़ा अर्जुन मानपुरा राकेश गहलोत जितेंद्र सिंह जोजावर विनोद जी वैष्णव मांगूसिंह सोलंकी लक्ष्मण सिंह भाटी मनोज सिह चोटिला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण साथी मित्रगण उपस्थित होकर धूमधाम से शुभकामनाएं प्रेरित की ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply