सिरोही /राजस्थान
हरिश दवे,
कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता हो रही है परेशान-अर्जुन राम पुरोहित
राजस्थान की कोंग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा आज भी रही ग्रामीण क्षेत्रों में जारी ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही हे इसी कड़ी के तहत आज सिरोही विधानसभा के कृष्णगंज मंडल में कोंग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार कुशासन जन विरोधी व तुष्टिकारी नीतियों के विरुद्ध स्थानीय भाजपा द्वारा यात्रा के दूसरे दिन कृष्णगंज मंडल के ग्रामीण अंचलों में चौपालो के माध्यम से जारी रखा। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने संबोधन में कांग्रेस सरकार की समस्त नाकामियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं व दलितों पर अत्याचार अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब अखबार महिलाओं के बलात्कार, छेड़छाड़, हत्याओं व अन्य प्रकार की अत्याचार से संबंधित घटनाओं से भरा ना हो । इसलिए आज राजस्थान की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। अत: वे इस सरकार की जल्द से जल्द रवानगी का इंतजार कर रही हैं। जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक दलीप सिंह माडानी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार शासन के मामले में हर मुद्दे में फैल रही है,प्रदेश में नशे व भय के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विदाई अति आवश्यक है।यह सरकार आज तक केवल जोड़-तोड़ में ही लगी हुई है। इसी वजह से उसे जनता के हितों की जरा भी परवाह नहीं रही है।
मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है और ना ही भविष्य में इसके दोबारा सत्ता में आने की कोई उम्मीद है। क्योंकि यह सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी । इस सरकार ने अपने राजधर्म का पालन नहीं किया।सभी चौपालों में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसकी नाकामियों को जनता के सामने रखा।जनाक्रोश यात्रा को मिल रहे जन समर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट लग रहा है कि जनता ने अब कांग्रेस की विदाई का मन बना लिया है।
आज कृष्णगंज मंडल में जनाक्रोश यात्रा बालदा, वेलागरी, धांता,राजपुरा,खेड़ा, माकरोड़ा, सिधरथ,में आयोजित हुई।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,जन आक्रोश यात्रा के सह संयोजक अरुण ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल माली,ओबीसी मोर्चा के अमराराम प्रजापत,प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा,हार्दिक देवासी,गोरधन सिंह सिंदरथ,बाबू सिंह माकरोड़ा,ओब सिंह देवड़ा,शैतान सिंह परमार, कनक राम पुरोहित,दलपत सिंह राजपुरा,भोपाल सिंह, लादाराम देवासी,दीपराम देवासी,पहाड़ सिंह धन्ता,नटवर रावल,विसाराम मेघवाल,मोहन मेघवाल,बाबाराम मेघवाल,गोविंद सिंह देवड़ा बालदा सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

